65वें फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। इन पुरस्कारों में प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी को मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन फिल्मकार शेखर कपूर ने इसकी घोषणा की है। सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म की घोषणा करते हुए शेखर ने बताया कि राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को यह पुरस्कार दिया गया।
हिंदी सिनेमा के उत्तर मध्य काल में प्रमुख अभिनेता रहे विनोद खन्ना को इस बार के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें मरणोपरांत ये सम्मान दिया जाएगा। इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर असमिया फिल्म ‘विलेज रॉक स्टार’ को मिला है। वहीं बेस्ट पॉपुलर फिल्म के पुरस्कार के तौर पर बाहुबली 2 (तेलगु) को चुना गया है।
Wishwas Apr 20, 2018
Nyc