पुरस्कार – AWARDS

  • Home
  • पुरस्कार – AWARDS

पुरस्कार – AWARDS

Click on the Link to Download पुरस्कार – AWARDS PDF

प्रस्तावना
18 दिसम्बर को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा हैं | राज्यों के द्वारा ली जाने वाली परीक्षा की प्रकृति विषय की समझ के साथ साथ तथ्यात्मक प्रश्नों की होती हैं | इसी को देखते हुए मैं अपने अगले कुछ लेखों में पुरस्कार , खेल ,पुस्तक ,झारखण्ड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं की चर्चा करूँगा | और उम्मीद करूँगा की इससे आपको झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में कुछ सहायता मिलेगी |

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

88वें ऑस्कर पुरस्कार

‘गणमान्य भारतविद’ पुरस्कार
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 01 दिसम्बर 2016 को चीन के प्रोफेसर यू लांग यू को दूसरा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ‘गणमान्य भारतविद’ पुरस्कार प्रदान किया। विदेशों में कार्य कर रहे जाने माने भारतविद को प्रति वर्ष सम्मांनित करने के लिये आईसीसीआर ने ‘गणमान्य भारतविद’ पुरस्कार की शुरूआत की है। प्रख्यात विद्वानों को भारत दर्शन का अध्ययन/शिक्षण/अनुसंधान, विचार, इतिहास, कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य, सभ्यता, समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसकी पुरस्कार राशि 20000 अमरीकी डॉलर है।
‘एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवार्डस’
भारतीय अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 10वें ‘एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवार्डस’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मात देते हुए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। नवाजुद्दीन को इसी श्रेणी में एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म जगत में क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मान के तौर पर पहचाने जाने वाले ‘एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवार्डस एपीएसए की घोषणा 24 नवम्बर 2016 को की गई।

नासा के अपोलो कमान मॉड्यूल्स और लूनर मॉड्यूल्स के लिए उड़ान सॉफ्टवयेर बनाने वाली टीम की प्रमुख रही मार्गरेट एच हैमिल्टन का नाम भी 21 लोगों को प्रतिष्ठित ‘प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ प्रदान किये जाने वाली सूची में सम्मिलित है।

‘अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता अवार्ड’
भारतीय पत्रकार मालिनी सुब्रमण्यम को ‘अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। मालिनी को यह सम्मान नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से रिपोर्टिग के लिए दिया गया है। उनके अलावा तीन और पत्रकारों को भी इस सम्मान से नवाजा गया है।

‘विश्व संस्कृत पुरस्कार’
21 नवंबर 2016 को थाईलैंड की राजकुमारी महा चकरी सिरिनधोर्न को पहले ‘विश्व संस्कृत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 2015 में, संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के क्रम में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कैवालियर पुरस्कार
पद्म विभूषण से सम्मानित कर्नाटक शैली के प्रख्यात शास्त्रीय गायक मंगलमपल्ली बालामुरली कृष्णा का 22 नवम्बर 2016 को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे और काफी अर्से से बीमार चल रहे थे। फ्रांस सरकार ने उन्हें कैवालियर पुरस्कार से सम्मानित किया था।

‘प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐसे 21 बेहतरीन अभिनेताओं, संगीतकारों, खिलाडिय़ों और नवोन्मेषकों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है जिन्होंने विगत कई वर्षों से प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। ‘प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ विशेष तौर पर अमेरिका के राष्ट्रीय हितों, इसकी सुरक्षा और इसकी संस्कृति के लिए अभूतपूर्व योगदान करने वालों को दिया जाता है। ओबामा ने 2016 में यह पुरस्कार पाने वाले समूह को ‘‘खासतौर पर प्रभावी वर्ग’’ बताया। फिल्मों के संसार में ओबामा ने टॉम हैंक्स, रॉबर्ट डी नीरो, रॉबर्ट रेडफोर्ड और सिसिली टायसन को सम्मानित किया।

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी)
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 47वें संस्करण में जाने माने कोरियाई फिल्मकार इम वोन ताएक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। इन्होंने अभी तक 100 से अधिक फिल्म बनायीं हैं।

पा‌र्श्वगायक एस पी बालासुब्रह्मण्यम को गोवा में आयोजित 47वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय फिल्मी हस्ती के शताब्दी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध गायक एस पी बालासुब्रह्मण्यम को पूर्व में पदमभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष
फार्मा क्षेत्र की कंपनी जाइडस कैडिला के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पंकज आर. पटेल भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। फिक्की ने बताया कि पटेल वर्ष 2017 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं और वह संगठन की 16 और 17 दिसंबर को होने रही वार्षिक आम बैठक में कार्यभार ग्रहण करेंगे। पटेल फिक्की के वर्तमान अध्यक्ष हर्षवर्धन नेवतिया का स्थान लेंगे।

मदर टेरेसा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
मुंबई आधारित गैर सरकारी संगठन हार्मनी फाउंडेशन (Harmony Foundation) ने शेख़ अब्दुल्लाह बिन ज़ायेद अल नाहयान को प्रतिष्ठित मदर टेरेसा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। संयुक्त अरब अमीरात के विदेशी मामलों एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री शेख़ अब्दुल्लाह को पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार
श्री श्री रविशंकर को 20 नवम्बर 2016 को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. नरेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से नवाजा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मन जितना बड़ा होता है उतना ही उसे सुख प्राप्त होता है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार (2015-2016)

सुमित्रा चरण राम अवार्ड-2016
प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को प्रतिष्ठित सुमित्रा चरण राम अवार्ड-2016 से सम्मानित किया गया। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने कमानी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को प्रशस्ति पत्र, शॉल और रजत पदक देकर इस अवार्ड से सम्मानित किया।

टॉलरेंस सेण्टर अवार्ड
फ़ेडरल रिसर्च एंड मेथॉडोलोजिकल सेण्टर फॉर टॉलरेंस साइकोलॉजी एंड एजुकेशन (टॉलरेंस सेण्टर) ऑफ़ रशिया को सहिष्णुता और अहिंसा के संवर्धन के लिए यूनेस्को-मदनजीत सिंह पुरस्कार 2016 प्रदान किया जायेगा।

गोल्डन पीकाक अवार्ड
महारत्न कंपनी स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड सेल ने वर्ष 2016 के लिए भारतीय निदेशकों के संस्थान द्वारा निगमित अभिशासन हेतु गौरवशाली गोल्डन पीकाक अवार्ड हासिल किया। राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अश्विनी कुमार ने 18 अक्टूबर 2016 को लंदन में निगमित अभिशासन एवं स्थायित्वता पर आयोजित 16वें लंदन ग्लोबल कन्वेंशन के दौरान सेल की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

‘कालिदास सम्मान’ 2015-16
शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी पद्मश्री प्रो. राज बिसारिया को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से ‘कालिदास सम्मान’ 2015-16 से सम्मानित किया गया। ऐसा पहली बार हो रहा है कि यूपी के किसी कलाकार को इस सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें 10 नवंबर को उज्जैन की कालिदास अकेडमी में दिया गया। इससे पहले प्रो़ राज बिसारिया को रंगमंच में उनके योगदान के लिये पद्मश्री, यशभारती, एसएनए नई दिल्ली, आदित्य बिड़ला सम्मान, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय सम्मान आदि कई राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

‘‘पानी के लिए प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’’
सउदी अरब ने आठ वैज्ञानिकों को ‘‘पानी के लिए प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’’ से सम्मानित किया है। वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 3 नवम्बर 2016 को प्रदान किया गया।

‘स्वच्छ रेल मिशन’:ब्रांड एंबेसडर
रेल मंत्रालय ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को भारतीय रेलवे के ‘स्वच्छ रेल मिशन’ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। रेल भवन में 2 नवम्बर 2016 को आयोजित एक कार्यक्रम में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सुलभ इंटरनेशनल (भारत-आधारित सामाजिक सेवा संगठन) के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को भारतीय रेलवे के ‘स्वच्छ रेल मिशन’ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में स्वागत किया। सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना 1970 में की गई थी।

सखारोव पुरस्कार
इराकी मूल की यजीदी महिलाओं- नादिया मुराद (23) और लामिया अजी बशर (18) को यूरोपीय संसद ने 27 अक्टूबर 2016 को प्रतिष्ठित सखारोव पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनों महिलाओं का अपहरण करके इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकियों ने उन्हें यौन गुलाम बना रखा था। मुक्त होने के बाद से वे मानवाधिकारों के लिए काम कर रही हैं।

फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
बायोकान की चेयरपरसन और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंद्रे जिएग्लर ने फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से किरण मजूमदार शॉ को इस सम्मान से नवाज़ा है। बायोसाइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समर्पण और इस क्षेत्र में अनुसंधान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (आईबीसी) ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं में निर्मित परिवेश में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार तथा ट्रॉफी दी है। इस हवाई अड्डे का परिचालन चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड करती है जो भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) तथा पंजाब एवं हरियाणा राज्यों का संयुक्त उपक्रम है।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु पुरस्कार
एक भारतीय गैर-सरकारी संगठन, ‘स्वयं शिक्षण प्रयोग’ ने इस वर्ष का संयुक्त राष्ट्र जलवायु पुरस्कार हासिल किया है। यह गैर-सरकारी संगठन, महिलाओं को महाराष्ट्र और बिहार में स्वच्छ ऊर्जा उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करता है। यूएन क्लाइमेट की नोडल बॉडी, यूएनएफसीसीसी ने इस परियोजना की सराहना की है। प्रेमा गोपालन स्वयं शिक्षण प्रयोग के सह-संस्थापक हैं।

एकलव्य पुरस्कार
धाविका श्राबनी नंदा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2016 के लिए 24वां एकलव्य पुरस्कार हासिल किया है। एकलव्य पुरस्कार समारोह में उन्हें एक प्रशस्ति पत्र के साथ 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। एकलव्य पुरस्कार, इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पिछले दो वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए ओडिशा के युवा खिलाड़ियों को हर साल दिया जाता है।

गूगल साइंस पुरस्कार
भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी छात्रा कियारा र्निघिन ने हाल ही में गूगल साइंस पुरस्कार जीता। उन्होंने अमेरिका में वार्षिक गूगल विज्ञान मेले में यह पुरस्कार जीता। उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 50,000 डॉलर (करीब 33.27 लाख रुपये) की स्कॉलरशिप मिला। उन्होंने संतरे के छिलके का उपयोग कर सस्ते सुपर एर्ब्जोबेंट तैयार किया जो जमीन में पानी बनाए रखने में मदद करता है।

मूर्तिदेवी सम्मान
भारतीय इस्लामिक केंद्र में प्रोफेसर सत्यव्रत शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित मूर्तिदेवी पुरस्कार चयन बोर्ड की बैठक में इनोक को सर्वसम्मति से अनंत जीवनम के लिए 29वें मूर्तिदेवी सम्मान के लिए चुना गया। अनंत जीवनम एक तेलुगू उपन्यास है, जिसमें विनाशकारी चक्रवात के बाद रायलसीमा इलाके में आम व्यक्ति द्वारा क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को बचाने के लिए किये जाने वाले प्रयास का मार्मिक चित्रण किया गया है।

‘वयोश्रेष्ठ सम्‍मान 2016’
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 01 अक्तूबर, 2016 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याश और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में सुप्रसिद्ध वरिष्ठण नागरिकों और संस्थाषनों को वरिष्ठन नागरिकों, विशेष तौर पर निर्धन वरिष्ठ नागरिकों के लिए उत्तकम सेवा करने के लिए ‘वयोश्रेष्ठ सम्‍मान 2016’ से सम्मानित करेंगे। यह पुरस्का र 01 अक्तू बर को अंतर्राष्ट्री य वृद्धजन दिवस समारोह में प्रदान किये जायेंगे। ‘’वयोश्रेष्ठ सम्मा्न’’ की स्थापना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2005 में की थी और इन्हेंं वर्ष 2013 में राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रेणी में रखा गया।

लता मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार वर्ष 2016
27 सितम्बर 2016 को वयोवृद्ध संगीत निर्देशक और वायोलिन वादक उत्तम सिंह को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा दिए जाने वाले लता मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार वर्ष 2016 के लिए नामित किया गया। इस एचीवमेंट पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपए नकद, स्मृति चिह्न्, प्रमाण पत्र, श्रीफल तथा साल दिए जातें हैं।

सरस्वती सम्मान
12 अप्रैल 2016 को डोगरी और हिंदी भाषा की मशहूर लेखिका पद्मा सचदेव को वर्ष 2015 के सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया। सचदेव को यह सम्मान डोगरी में लिखी गई उनकी आत्मकथा ‘चित्त-चेते” के लिए दिया जाएगा। सरस्वती सम्मान के अंतर्गत एक प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया जाता है। केके बिरला फाउंडेशन ने वर्ष 1991 में सरस्वती सम्मान की स्थापना की थी और पहला सम्मान डॉ. हरिवंश राय बच्चन को उनकी आत्मकथात्मक कृति ‘दशद्वार से सोपान तक’ के लिए दिया गया था।

हृदयनाथ पुरस्कार 2016
12 अप्रैल 2016 को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने मुंबई में शतरंज के जादूगर विश्वनाथन आनंद को हृदयनाथ पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया। मुंबई-स्थित हृदयेश कला द्वारा यह पुरस्कार उसके 25वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान प्रदान किया गया। हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना मुंबई के सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन हृदयेश आर्ट द्वारा वर्ष 2011 में की गयी। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त उन व्यक्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने उस क्षेत्र विशेष में उल्लेखनीय योगदान किया हो।

एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2016
  9 अप्रैल 2016 को दिल्ली निवासी प्रियदर्शनी चटर्जी एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 चुनी गयीं। फेमिना मिस इंडिया की यह 53वीं प्रतियोगिता मुंबई में आयोजित की गयी। उन्हें वर्ष 2015 की फेमिना मिस इंडिया अदिति आर्या द्वारा ताज पहनाया गया।

फाउंडर्स अवॉर्ड
मदर टेरेसा के देहांत के 19 साल बाद ब्रिटेन उन्हें देश का प्रतिष्ठित फाउंडर्स अवॉर्ड दे रहा हैं। यह सम्मान वैश्विक एशियाई समुदाय के लोगों को उनकी अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देता है और उन्हें पुरस्कृत करता है। इसी साल उन्हें 4 सितंबर को संत घोषित किया गया । 

COMMENTS (2 Comments)

ZUBAIR KHAN Dec 8, 2016

Excellent presentation.....

Sneha Dec 6, 2016

Thanx ravi.kam samay rahne ki sthiti me yah sach me vardaan ke samaan hai.lekin kai section me date aur month ka zikr nahi tha.

LEAVE A COMMENT

Search

Verified by ExactMetrics