PRACTICE SET – 20 POLITY

1. सरकार की कार्यपालिका में निम्नलिखित में से कौन सम्मिलित होते हैं?
1 राष्ट्रपति
2 मंत्री परिषद्
3 संसद सदस्य
4 सिविल सेवक
5 एटॉर्नी जनरल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —

2. भारत के उपराष्ट्रपति के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा / से कथन सही है/हैं ?
1 वह राज्य सभा का सदस्य और सभापति होता है .
2 वह राज्य सभा के उप सभापति को अपना त्यागपत्र संबोधित कर अपने पद से त्याग पत्र दे सकता है .
3 उसे केवल राष्ट्रपति के समान औपचारिक महाभियोग प्रक्रिया के माध्यम से पद से हटाया जा सकता है .
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –

3. तटीय राज्य निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में स्थित खनिजों पर अपने अधिकार का उपयोग कर सकते हैं?
1 जलक्षेत्र
2 महाद्वीपीय शेल्फ
3 विशेष आर्थिक जोन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –

4. उपराष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन करते समय निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?

5. राष्ट्रपति किसके माध्यम से अधिशासी शक्ति का प्रयोग करता है ?

6. संसद के पीठासीन अधिकारियों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1 अध्यक्ष या उपाध्यक्ष का पद रिक्त होने पर लोकसभा किसी सदस्य को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुन सकती है .
2 जब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटाने संबंधी प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा हो तो उक्त प्रस्ताव पर दोनों मतदान कर सकते हैं.

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही हैं ?

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1 स्थगन प्रस्ताव केवल लोकसभा में लाया जा सकता है.
2 अविश्वास प्रस्ताव किसी एक मंत्री या संपूर्ण मंत्रिपरिषद के विरुद्ध लाया जा सकता है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही हैं ?

8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 राज्य सभा के पास अनुदान की मांगों पर मतदान करने की शक्ति नहीं है .
2 भारत की संचित निधि से किए गए व्ययों पर संसद में चर्चा की जा सकती है ,लेकिन मतदान नहीं किया जा सकता है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही हैं ?

9. भारत के चुनाव प्रणाली के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 भारत ने अपनी संस्कृति , धार्मिक और भाषाई विविधता के कारन फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली को चुना .
2 राज्य सभा के सभी सदस्य अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली द्वारा चुने जाते है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही हैं ?

10. चुनाव आयोग के पास निम्नलिखित में से किन चुनावों के अधीक्षण , निर्देशन और संचालन की शक्तियां हैं ?
1 विधान परिषद्
2 राज्य सभा
3 उपराष्ट्रपति के पद हेतु
4 लोकसभा के अध्यक्ष पद हेतु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —

COMMENTS (1 Comment)

shashikant Mar 8, 2017

Bahut acha practice set tha aaj ka sir

LEAVE A COMMENT

RELATED POST

Search

Verified by ExactMetrics