संयुक्त युद्धाभ्यास

संयुक्त युद्धाभ्यास

  • JIMEX 2018 -भारत और जापान के मध्य तीसरा अभ्यास JIMAX 2018 आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आरंभ हुआ.
  • युद्ध अभ्यास 2018– भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14 वां संस्करण उत्तराखंड में 16 -29 सितंबर के मध्य आयोजित किया गया.
  • सागरमाथा फ्रेंडशिप II, 2018– चीन एवं नेपाल के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में 17 से 27 सितंबर 2018 के मध्य आयोजित किया गया.
  • काजिंद (KAZIND),2018 : भारत और कजाख्स्तान के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास जिसे कजाख्स्तान में 10 से 23 सितंबर के मध्य आयोजित किया गया.
  • वोस्तोक, 2018 : रूस द्वारा वृहद स्तर पर 11 से 17 सितंबर 2018 के मध्य किया गया सैन्य अभ्यास.
  • अभ्यास ककाडू : रॉयल ऑस्ट्रेलिया नौसेना द्वारा आयोजित और रॉयल ऑस्ट्रेलिया वायु सेना द्वारा समर्थित महत्वपूर्ण बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास .30 अगस्त से 15 सितंबर 2018 के मध्य किए गए इस अभ्यास में 27 देशों ने हिस्सा लिया. भारतीय नौसेना के पोत सहयाद्री ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया.
  • स्लिनेक्स,2018 : भारत एवं श्रीलंका की नौसेनाओं के संयुक्त अभ्यास का छठा संस्करण श्रीलंका में 7 से 13 सितंबर 2018 के मध्य आयोजित किया गया.
  • अभ्यास मैत्री, 2018 – भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास थाईलैंड में 6 से 9 अगस्त 2018 के मध्य आयोजित किया गया.
  • नौसेना अभ्यास मालाबार, 2018 – भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास का 22 वां संस्करण फिलिपीन सागर में 7 से 16 जून 2018 के मध्य आयोजित किया गया.
  • अजय वारियर 2017: भारत एवं ब्रिटेन की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 1 से 14 दिसंबर 2017 के मध्य आयोजित किया गया.
  • वरुण, 2018 – भारत एवं फ्रांस की नौसेनाओं के मध्य संयुक्त द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण 2018 तीन समुद्री क्षेत्रों अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर में आयोजित हुआ.
  • गरुड़ शक्ति VI – भारत और इंडोनेशिया की सेना के मध्य फरवरी 2018 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित किया गया.
  • विन्बैक्स, 2018 – भारत और वियतनाम के मध्य पहला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, जबलपुर मध्य प्रदेश में 29 जनवरी से 3 फरवरी 2018 के मध्य संपन्न हुआ.
  • नसीम अल बहर- भारतीय नौसेना और ओमान की शाही नौसेना के बीच दिसंबर 2017 में ओमान में इस अभ्यास को आयोजित किया गया.
  • वज्र प्रहार, 2018 – भारत और अमेरिका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास जनवरी 2018 में अमेरिका में आयोजित किया गया.
  • प्रबल दोस्तकी, 2017 – भारत और कजाखस्तान की फल सेनाओं के मध्य यह संयुक्त सैन्य अभ्यास बफेलो हिमाचल प्रदेश में 2 से 15 नवंबर 2017 के मध्य संपन्न हुआ.
  • फ्लैग 4 – अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं के मध्य
  • संप्रति, 2017 – भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के मध्य 13 दिवसीय संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास मिजोरम में संपन्न हुआ.
  • इम्बैक्स, 2017 – भारत और म्यांमार के मध्य मेघालय में 20 से 25 नवंबर 2017 के मध्य आयोजित किया गया.
  • अभ्यास ईकुवेरिन, 2017 – भारत और मालदीव के मध्य आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास 15 से 28 दिसंबर 2017 के मध्य कर्नाटक में आयोजित किया गया.
  • सूर्य किरण,2018 – भारत और नेपाल के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण 30 मई से 12 जून 2018 के मध्य पिथौरागढ़, उत्तराखंड में संपन्न हुआ.
  • हरीमऊ शक्ति 2018 – भारत मलेशिया रक्षा सहयोग के एक हिस्से के रूप में मलेशिया के घने जंगलों में इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन 30 अप्रैल से 13 मई 2018 के मध्य किया गया.
  • मित्र शक्ति – भारत और श्रीलंका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति के पांचवें संस्करण का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे में किया गया जिसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट ने किया जबकि श्रीलंका की सेना का प्रतिनिधित्व सिंहा रेजीमेंट द्वारा किया गया
  • COMMENTS (No Comments)

    LEAVE A COMMENT

    Search

    Verified by ExactMetrics