1. निम्नलिखित रिपोर्टों में से कौन सा विश्व बैंक से सम्बंधित हैं ?
1 अप्रवासन तथा प्रेषित धन से सम्बंधित विवरण पुस्तिका .
2 दबाव घटाना
3 विश्व विकास रिपोर्ट
4 वैश्विक आर्थिक संभावनाएं
निचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
सही उत्तर d
उपर्युक्त सभी प्रकाशन विश्व बैंक से सम्बद्ध है .
अग्रवासन तथा प्रेषित रकमों से सम्बंधित तथ्य पुस्तिका विश्व के सभी देशों ,क्षेत्रों तथा आय समूह के लिए विविध श्रोत से उपलब्ध आंकड़ो से युक्त है .
1978 से विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित विश्व विकास रिपोर्ट आज के विश्व की आर्थिक , सामाजिक तथा वातावरणीय दशा के बारे में एक महत्वपूर्ण दिशा निर्देशक है . प
्रत्येक रिपोर्ट कृषि ,राज्य की भूमिका ,बदलाव की दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्थाओं तथा श्रम से लेकर अवसंरचना , स्वास्थ्य,पर्यावरण तथा निर्धनता तक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विशिष्ट विश्लेषण तथा नीतिगत अनुशंसाएं उपलब्ध कराती है .
वैश्विक आर्थिक संभावनाएं अर्थव्यवस्था की वृद्धि की प्रवृतियों तथा विकासशील देशों पर उनके प्रभाव का परीक्षण करती है.
Please select a option
2 .भारतीय औषधकोष आयोग के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1 यह रसायन तथा उर्वरक मंत्रालय की एक स्वायत्तशासी संस्था है .
2 यह रोगों के उपचार के लिए सामान्य रूप से आवश्यक दवाओं के मानकों का नियमित तौर पर अपडेट करता है .
3 यह भारतीय राष्ट्रिय फार्मूलरी का प्रकाशन कर सामान्य दवाओं के तर्कपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देता है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं ?
सही उत्तर c
कथन 1 गलत है – यह भारत सर्कार की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक स्वायत्तशासी संस्था है .कथन 2 और 3 सही है .
Please select a option
3. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं ?
1 यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है .
2 भारत IMO का एक सदस्य है .
3 यह समुद्री प्रदुषण की रोकथाम के लिए जिम्मेदार है .
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए .
सही उत्तर d
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट अभिकरण है जिस पर नौ परिवहन या जहाजरानी की सुरक्षा और संरक्षण तथा जल यानों द्वारा होने वाली समुद्री प्रदुषण की रोकथाम का उत्तरदायित्व है .
इसकी स्थापना 1948 में जिनेवा में हुआ और यह 1959 से लागू हुआ.इसका मुख्यालय लन्दन में है .
भारत IMO के सबसे पहले सदस्यों में से एक है और यह 1959 में सदस्य राष्ट्र के रूप में सम्मिलित हुआ था .
Please select a option
4. प्रौद्योगिकी अधिग्रहण और विकास कोष (TADF) योजना के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :-
1 इसे राष्ट्रीय विनिर्माण नीति के अन्तर्गत आरम्भ किया गया है .
2 यह एम. एस. एम. ई. हेतु कुशल हरित प्रौद्योगिकी के अधिग्रहण को सुविधाजनक बनाएगा .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं
सही उत्तर c
संघ सरकार ने राष्ट्रिय विनिर्माण नीति ,2011 के अन्तर्गत प्रौद्योगिकी अधिग्रहण और विकास कोष (TADF) आरम्भ किया. इस हेतु निधि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय उपलब्ध कराती है .
यह एम. एस. एम. ई. हेतु कुशल हरित प्रौद्योगिकी के अधिग्रहण को सुविधाजनक बनाने हेतु एक नई योजना है .
यह योजना वैश्विक नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी गठबंधन(GITA) के माध्यम से लागू की जाएगी ,जो CII एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक संयुक्त उद्यम है .
GITA को अनुसन्धान एवं विकास में निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आरम्भ किया गया था .
Please select a option
Check Your Answer
5 अग्रिम मूल्य समझौता (advance pricing agreement ) के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं ?
1 यह एक करदाता और हस्तांतरण मूल्य निर्धारण पद्धति से सम्बंधित केंद्रीय कर प्राधिकरण के बीच हस्ताक्षरित होता है .
2 भारत में अग्रिम मूल्य समझौता कार्यक्रम को आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार शुरू किया गया था .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं
सही उत्तर c
यह एक करदाता और हस्तांतरण मूल्य निर्धारण पद्धति से सम्बंधित केंद्रीय कर प्राधिकरण के बीच एक स्वीकारणीय हस्तांतरण मूल्य निर्धारण पद्धति के आधार पर एक से अधिक वर्षों के लिए हस्ताक्षरित किए जाते है .
APA कार्यक्रम आयकर अधिनियम 1961 के प्रावधानों के अनुसार 2012 में प्रस्तुत किया गया था. यह अंतर समूह विदेशी लेन देनों के मूल्य तथा उनपर लगने वाले अन्य करों के नुरधरं में सहयोग करता है .
Please select a option
6 . निम्नलिखित में से कौन रीजनल ट्रेडिंग ब्लॉक (क्षेत्रीय व्यापार खंड) नहीं है /हैं ?
1 आसियान आर्थिक समुदाय (ए.ई.सी.)
2 दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग – संगठन
3 आर्कटिक परिषद्
4 अरब लीग
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर c
एक क्षेत्रीय व्यापार गुट एक भौगोलिक क्षेत्र के अंदर देशों का एक समूह होता है जो गैर सदस्यों होने वाले आयत से स्वयं को सुरक्षित करता है .
आर्कटिक परिषद् एक उच्च स्तरीय अंतरसरकारी मंच है. यह आर्कटिक सरकारों और आर्कटिक देशीय लोगों के समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्याओं को संबोधित करता है . इसके 8 सदस्य देश है – कनाडा , फिनलैंड ,आइसलैंड ,नॉर्वे ,रूस ,स्वीडन और USA .
और तीनो क्षेत्रीय व्यापार गुट है .
Please select a option
Check Your Answer
7. दक्षिण एशियाई उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/ से सही है /हैं ?
1 आर्थिक सहयोग को बढ़ने के लिए यह सार्क के अन्तर्गत एक कार्यक्रम है .
2 पाकिस्तान इस कार्यक्रम का सदस्य नहीं है .
3 इसका मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है .
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुने —
सही उत्तर b
दक्षिण एशियाई उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (SASEC)कार्यक्रम को बांग्लादेश , भूटान , भारत , मालदीप ,नेपाल और श्रीलंका की परियोजना – आधारित सहभागिता हेतू एक मंच पर लाने के लिए 2001 में स्थापित किआ गया था .यह सार्क से अलग है .
मनीला सदस्य देशों के लिए SASEC सचिवालय के रूप में कार्य करता है .
Please select a option
Check Your Answer
8. एशिया – प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा / से सही है/हैं ?
1 यह एक आर्थिक मंच है जो एशिया प्रशांत क्षेत्र में मुक्त व्यापार को बढ़ावा देता है .
2 APEC में भारत की स्थिति पर्यवेक्षक की है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं
सही उत्तर c
APEC 21 सदस्य देशों को सम्मिलित करने वाली एक क्षेत्रीय आर्थिक फोरम है.यह संपूर्ण एशिया प्रशांत क्षेत्र में मुक्त व्यापार को बढ़ावा देती है .
इसे 1989 में एशिया – प्रशांत क्षेत्र के अर्थव्यवस्था की बढ़ती पारस्परिक निर्भरता और विश्व के अन्य भागों में क्षेत्रीय व्यापार प्रखंडों के विकास की प्रक्रिया
में स्थापित किया गया था.
भारत 2011 के बाद से APEC का पर्यवेक्षक है और इसने सदस्यता के लिए आवेदन किया है .
Please select a option
Check Your Answer
9.’ उलानबातार घोषणा’ निम्नलिखित में से किस मामले से सम्बंधित है .
सही उत्तर b
एशिया यूरोप बैठक शिखर सम्मलेन (ASEM)के 2016 11 वें संस्करण में उलानबातार घोषणा जारी की गई .
इस घोषणा में आर्थिक और सामाजिक – सांस्कृतिक क्षेत्रों में अनौपचारिक राजनितिक वार्ता और पहलों के माध्यम से अधिक से अधिक साझेदारी के लिए ASEM की प्रतिबद्धता की पूर्ति की गई .
इसमें आतंकवाद एवम हिंसक लड़ाई के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है .
Please select a option
10. भारत सरकार की परियोजना ‘मेघराज ‘किस्से सम्बंधित है ?
सही उत्तर c
क्लाउड कंप्यूटिंग के लाभों का दोहन एवं उपयोग करने के उद्देश्य से भारत सरकार के द्वारा एक पहल ‘GI क्लाउड ‘ जो मेघराज के रूप में नामित की गई है,आरम्भ की गई .
इस पहल का उद्देश्य सरकत के ICT व्यय को इष्टम बनाने के साथ ई – सर्विसेज की डिलीवरी में तेजी लाना है .
Sandeep Mar 27, 2017
सर और सभी subjects के ज्यादा से ज्यादा updates कीजिये बहुत ही अच्छा है