1.ग्रीष्म मानसून में तमिलनाडु के तट के शुष्क रहने के कारण की सबसे उपयुक्त व्याख्या निम्नलिखित में से कौन करता है ?
1 यह दक्षिण पश्चिम की बंगाल की खाड़ी की शाखा के समानांतर स्थित है .
2 यह दक्षिण पश्चिम मानसून की अरब सागरीय शाखा के वृष्टि – छाया क्षेत्र में पड़ता है .
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर c
ग्रीष्म मानसून में तमिलनाडु के तट के शुष्क रहने के दो कारण हैं —
तमिलनाडु तट दक्षिण पश्चिम की बंगाल की खाड़ी की शाखा के समानांतर स्थित है .
यह दक्षिण पश्चिम मानसून की अरब सागरीय शाखा के वृष्टि – छाया क्षेत्र में स्थित हैं .
Please select a option
2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1 समुद्र के समकारी प्रभाव से दूर
2 निकटवर्ती हिमालयी क्षेत्र में बर्फवारी
3 मध्य एशियाई क्षेत्र से आने वाली ठंडी पवने.
निम्नलिखित में से शीत ऋतु में उत्तर भारत में अत्यधिक ठण्ड का /के कारण क्या है /हैं ?
सही उत्तर d
उत्तर भारत में शीत ऋतु के अत्यधिक ठण्ड के कारण हैं –
पंजाब हरियाणा जैसे राज्य समुद्र के समकारी प्रभाव से दूर स्थित हैं .
निकटवर्ती हिमालयी श्रृंखलाओं में हिमपात ,शीत लहार की स्थिति उत्पन्न करता हैं .
कैस्पियन सागर और तुर्कमेनिस्तान से आने वाली ठंडी पवनें इन क्षेत्रों में पाला और कोहरे के साथ शीत लहर लाती हैं .
Please select a option
3.निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए
1 चीड़ – कांटेदार झाड़ियों के वन
2 आबनूस – उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
3 सुंदरी – मैंग्रोव वन
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है /हैं ?
सही उत्तर a
पर्वतीय क्षेत्र में शंकुधारी वृक्ष पाए जाते हैं चीड़ ,अल्पाइन ,देवदार इन वनो के महत्वपूर्ण वृक्ष हैं .
मैंग्रोव वन में सुंदरी वृक्षों की एक प्रजाति हैं ,जिसके नाम से सुन्दर वन का नामकरण हुआ हैं .
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन – इन वनों में महत्वपूर्ण वृक्ष साल , टीक,पीपल ,निम् और शीशम हैं .
Please select a option
4.भारत में वर्षा के वितरण के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन कम वर्षा के क्षेत्र के अंतर्गत आता है ?
1 जम्मू कश्मीर
2 पूर्वी मध्य प्रदेश
3 पश्चिमी उत्तर प्रदेश
4 झारखण्ड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर a
कम वर्षा वाले स्थान (जिनमे 50 -100 cm के बीच वर्षा होती हैं ): पश्चिमी उत्तर प्रदेश ,दिल्ली हरियाणा ,पंजाब ,जम्मू और कश्मीर ,पूर्वी राजस्थान ,गुजरात और दक्षिण के पत्थर हैं .पूर्वी मध्य प्रदेश ,झारखण्ड माध्यम वर्षा वाले क्षेत्र में आते हैं जहाँ 100 -200 cm वर्षा होती हैं .
Please select a option
Check Your Answer
5.निम्नलिखित ऋतुओं पर विचार कीजिए —
1 ग्रीष्म ऋतु
2 शीत ऋतु
3 वसंत ऋतु
4 शरद ऋतु
5 मानसून
निम्नलिखित में से कौन सा भारत में कमजोर ऋतु मानी जाती है /हैं ?
सही उत्तर – b
दी गई ऋतुओं में वसंत ऋतु और शरद ऋतु (पतझड़) को कमजोर ऋतुएं कहा जाता हैं , क्यूंकि उनकी अवधि आने वाली या जाने वाली ऋतु की तीव्रता के आधार पर 3 से 6 सप्ताह तक कम हो सकती हैं ,
Please select a option
6.निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में आपको मॉस और लाइकेन प्राप्त होने की अधिकतर संभावना है ?
सही उत्तर a
टुंड्रा प्रकार का क्षेत्र अत्यधिक ठंडा स्थान होता हैं . यहाँ पर प्राकृतिक वनस्पति का विकास बहुत सीमित रहता हैं . यहाँ पर केवल मॉस , लाइकेन और अत्यधिक छोटी झाड़ियां पाई जाती हैं .इनका विकास अत्यधिक लघु अवधि की ग्रीष्म ऋतु के दौरान होता हैं .
Please select a option
Check Your Answer
7.मानसून के अंतराल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा / से कथन सही है /हैं?
1 यह दक्षिण पश्चिम और उत्तर पूर्व मानसून के बीच की अवधी है
2 इस अंतराल के दौरान , मानसून गर्त ITCZ उत्तर की और मार्ग परिवर्तन के बाद हिमालय पर्वतपाद में स्थित रहता है .
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर b
दक्षिण पश्चिम मानसून अवधि में कुछ दिन तक वर्षा होने के बाद यदि एक या एकाधिक सप्ताह तक वर्षा नहीं होती हैं ,तो इसे मानसून में अंतराल माना जाता हैं .
ये अंतराल तिब्बती उच्च दाब क्षेत्र की विफलता के कारण उत्पन्न होते हैं ,जिसके परिणामस्वरूप मानसून गर्त ITCZ उत्तर की और मार्ग परिवर्तन के बाद हिमालय पर्वतपाद में स्थित हो जाता है .
Please select a option
Check Your Answer
8.निम्नलिखित पर विचार कीजिए –
1 ज्वालामुखी
2 झुमकृषि
3 लुढ़कते हुए पत्थर
4 लहराते बांसो का घर्षण
वन की आग उत्पन्न होने का निम्नलिखित में से क्या कारण हो सकता है ?
सही उत्तर d
वन में आग सदैव दो प्रकार – प्राकृतिक या मानवजनित में से किसी एक से उत्पन्न होती हैं .प्राकृतिक आग सामान्य रूप से बिजली गिरने ,ज्वालामुखी विस्फोट ,चिंगारियां उत्पन्न करने वाले लुढ़कते हुए पत्थरों और वायु से लहराते हुए बांसों के घर्षण से आरम्भ होता हैं .
झूम खेती वन की आग का एक मानव जनित कारण हैं .
Please select a option
Check Your Answer
9.भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान में जानवरों का शिकार करने की अनुमति है ?
सही उत्तर C
भारत में राज्य सरकार द्वार गेम रिज़र्व के रूप में अधिसूचित क्षेत्र में ,वन्य जीवों के शिकार की अनुमति होती हैं .
Please select a option
10.निम्नलिखित में से भारत में मानसून प्रस्फोट के लिए क्या जिम्मेदार है ?
सही उत्तर a
तेज गरज , बिजली और मूसलाधार वर्षा के साथ मानसून का अचानक आगमन ,इस अचानक होने वाली वर्षा को मानसून का प्रस्फोट कहा जाता हैं .
15 डिग्री उत्तर के साथ पूर्वी जेट धारा के निर्माण को भारत में मानसून प्रस्फोट के लिए जिम्मेदार मन जाता हैं.
santosh May 21, 2019
ok