PRACTICE SET 31

1.प्राचीन भारत के बौद्ध मठों में, परवन नामक समारोह आयोजित किया जाता था, जो-
A संघपरिनायक और धर्म तथा विनय विषयों पर एक-एक वक्ता कों चुनने का अवसर होता था।
B वर्षा ऋतु के दौरान मठों में प्रवास के समय भिक्षुओं द्वारा किए गए अपराधों को स्वीकारोक्ति का अवसर होता था।
C किसी नए व्यक्ति को बौद्ध संघ में प्रवेश देने का समारोह होता था, जिसमें उसका सिर मुण्डवा दिया जाता था और पीले वस्त्र दिए जाते थे।
D आषाढ की पूर्णिमा के अगले दिन बौद्ध भिक्षुओं के एकत्र होने का अवसर होता था, जन वे वर्षा ऋतु के आगामी चार महीनों के लिए निश्चित आवास चुनने थे।

2.अहमदशाह अब्दाली के भारत पर आक्रमण और पानीपत की तीसरी लड़ाई का तात्कालिक कारण क्या था ?
A वह मराठों द्वारा लाहौर से अपने वायसराय तैमूर शाह के निष्कान का बदला लेना चाहता था।
B उसे जालन्धर के कुण्ठाग्रस्त राज्यपाल आदीन बेग खान ने पंजाब पर आक्रमण करने के लिए आमन्त्रित किया।
C वह मुगल प्रशासन को चाहार महल (गुजरात, औरंगाबाद, सियालकोट तथा पसरूर) के राजस्व का भुगतान न करने के लिए दण्डित करना चाहता था।
D वह दिल्ली की सीमाओं तक के पंजाब के सभी उपजाऊ मैदानों को हड़पकर अपने राज्य में विलय करना चाहता था।

3.निम्नलिखित में से कौन-सा एक अन्य तीनों के समसामयिक (Contemporary) नहीं था ?
A बिम्बिसार
B गौतम बुद्ध
C मिलिन्द
D प्रसेनजीत

4.18वें दशक में भारत में लड़े गए युद्धों का निम्नलिखित में से सही कालानुक्रम कौन-सा है ?
A वाण्डीवाश युद्ध→बक्सर युद्ध→अम्बर युद्ध→प्लासी युद्ध
B अम्बर युद्ध→प्लासी युद्ध→वाण्डीवाश युद्ध→बक्सर युद्ध
C वाण्डीवाश युद्ध→प्लासी युद्ध-अम्बर युद्ध→बक्सर युद्ध
D अम्बर युद्ध→बक्सर युद्ध→वाण्डीवाश युद्ध→प्लासी युद्ध

5.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. वॉरेन हेस्टिग्स प्रथम गवर्नर जनरल थे जिन्होंने भारत में ब्रिटिश ढाँचे पर आधारित एक नियमित पुलिस बल स्थापित किया।
2. रेग्यूलेटिंग एक्ट, 1773 ई० द्वारा कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) स्थापित किया गया।
3. भारतीय दण्ड संहिता वर्ष 1860 में लागू हुई।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
A 1 व 2
B 2 व 3
C 1 व 3
D 1, 2 व 3

6.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- गवर्नमेन्ट ऑफ़ इण्डिया एक्ट, 1935 ई० में-
1. प्रान्तीय स्वशासन का उपबन्ध था।
2. एक संघीय न्यायालय (फेडरल कोर्ट) की स्थापना का उपबन्ध था।
3. केन्द्र में अखिल भारतीय संघ का उपबन्ध था।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
A 1 व 2
B 1, 2 व 3
C 1 व 3
D 1, 2 व 3

7.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर ने महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के प्रमुख उद्देश्य से कलकत्ता में बेथुन स्कूल स्थापित किया।
2. बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्रथम स्नातक थे।
3. केशवचन्द्र सेन के सती प्रथा के विरुद्ध अभियान के फलस्वरूप तत्कालीन गवर्नर जनरल ने सती प्रथा पर प्रतिबन्ध के लिए कानून बनाया।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
A केवल 1
B 1 व 2
C 2 व 3
D 1, 2 व 3

8.सन् 1931 में कांग्रेस के कराची अधिवेशन में मूल अधिकारों (Fundamental rights) पर प्रस्ताव का प्रारूप निम्नलिखित में से किसने बनाया ?
A डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
B पण्डित जवाहरलाल नेहरू
C डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
D सरदार वल्लभभाई पटेल

9.निम्नलिखित में से कौन फेबियन आन्दोलन (Fabianism Movement) का प्रस्तावक था ?
A एनी बेसेन्ट
B ए. ओ. ह्यूम
C माइकेल मधुसूदन दत्त
D आर. पाम. दत्त

10.अक्टूबर, 1920 में, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के लिए ताशकन्द में एकत्र हुए भारतीयों के समूह के मुखिया निम्नलिखित में से कौन थे?
A एच. के. सरकार
B पी. सी. जोशी
C एम. सी. छागला
D एम. एन. राय

1 – B
2 – A
3 – C
4 – B
5 – B
6 – D
7 – B
8 – B
9 – A
10 – D

COMMENTS (1 Comment)

Satish kumar Apr 27, 2017

Please....... don't change the format of practice set..... that's unique

LEAVE A COMMENT

RELATED POST

Search

Verified by ExactMetrics