सामान्य अध्ययन -III :
सिलेबस के बारे में जानने से पहले UPSC द्वारा दिए गए इस दिशा निर्देश को पढ़े —
मोटे तौर पर GS पेपर III में आते है —
आप इस सिलेबस को बार बार देखे जिससे सारे टॉपिक और सबटॉपिक आप स्मरण कर सके। आइए अब सिलेबस पर विस्तार से चर्चा करते हैं।
भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना,संसाधनों को जुटाने ,प्रगति ,विकास तथा रोज़गार से सम्बंधित विषय.
यह एक बहुत ही वृहद् और व्यापक टॉपिक है.किसी भी अन्य पुस्तक को पढ़ने से पूर्व अभ्यर्थी NCERT की ये पुस्तकें अवश्य पढ़े.
NCERT Class IX – अर्थशास्त्र
NCERT Class X – आर्थिक विकास की समझ
NCERT Class XI – भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास
NCERT Class XII – समष्टि अर्थव्यवस्था
NCERT की इन पुस्तकों को बार बार पढ़ने से इन विषय पर आपकी अवधारणा बहुत स्पष्ट हो जाएगी.इसके उपरांत आप वर्तमान घटनाओं के साथ जोड़कर इन विषयों को पढ़े .वर्तमान घटनाओं से जुड़ने के लिए न्यूज़ पेपर ,योजना ,कुरुछेत्र आदि की सहयता ले.
इन सभी पुस्तकों को पढ़ने के उपरांत रमेश सिंह के द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘भारतीय अर्थव्यवस्था’ को अवश्य पढ़े.बाजार में UPSC के लिए बहुत सारे पुस्तक उपलब्ध है.लेकिन रमेश सिंह के द्वारा लिखी गई यह पुस्तक पेपर 3 के सभी टॉपिक का आवरण करती है, और यह आपके समझ को बढ़ाने में आपकी सहयता करेगी.
समावेशी विकास तथा इससे उत्पन्न विषय.
सरकारी बजट.
मुख्य फसलें – देश के विभिन्न भागों में फसलों का पैटर्न-सिंचाई के विभिन्न प्रकार एवं सिंचाई प्रणाली, कृषि उत्पाद का भंडारण ,परिवहन तथा विपणन सम्बंधित विषय और बाधायें, किसानों की सहायता के लिए ई – प्रौद्योगिकी
प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से सम्बंधित विषय ; जन वितरण प्रणाली -उद्देश्य ,कार्य सीमाएं ,सुधार ; बफर स्टॉक तथा खाद्य सुरक्षा सम्बंधित विषय ;प्रौद्योगिकी मिशन ;पशु पालन संबंधी अर्थशास्त्र.
भारत में खाद्य प्रसंस्करण एवं सम्बंधित उद्योग – कार्यक्षेत्र एवं महत्व ,स्थान, ऊपरी और नीचे की अपेक्षाएं, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन.
भारत में भूमि सुधार.
उदारीकरण का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव ,औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा औद्योगिक विकास पर इनका प्रभाव.
बुनियादी ढांचा : ऊर्जा , बंदरगाह , सड़क , विमानपत्तन ,रेलवे आदि.
निवेश मॉडल.
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोजमर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव.
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां ;देशज रूप में प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास.
सूचना प्रौद्योगिकी ,अंतरिक्ष , कंप्यूटर , रोबोटिक्स , नैनो टेक्नोलॉजी , बायो टेक्नोलॉजी और बौद्धिक सम्पदा अधिकारों से सम्बंधित विषयों के सम्बन्ध में जागरूकता.
संरक्षण ,पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन.
आपदा और आपदा प्रबंधन.
विकास और फैलते उग्रवाद के बीच सम्बन्ध.
आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्वों की भूमिका.
संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती ,आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका , साइबर सुरक्षा और बुनियादी बातें ,धन – शोधन और इसे रोकना.
सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियां एवं उनका प्रबंधन ,संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच सम्बन्ध.
विभिन्न सुरक्षा बल और संस्थाएं तथा उनके अधिदेश.
अभी तक हमने देखा की हमें कौन कौन सी पुस्तक पढ़नी हैं , अब यक्ष प्रश्न यह हैं कि हम इन सारी चीज़ों को याद कैसे रखे और परीक्षा में एक बेहतर उत्तर कैसे लिखे —
I am choose three optional subject out of all:geography,History and political science. I am a hindi medium student. My graduation subject is history, political science .I see the syllabus of all. But my confused about my optional subject.
Current affairs ke liye
LOKESH KUMAR MEENA Jan 4, 2019
best