1. मिशन मधुमेह के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 इसका उद्देश्य टीकाकरण के माध्यम से मोटापे से प्रेरित मधुमेह की रोकथाम पर जागरूकता को बढ़ावा देना हैं.
2 इसे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लांच किया गया हैं.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है/हैं .
सही उत्तर d
मिशन मधुमेह 28 अक्टूबर 2016 को प्रथम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर लांच किया गया है .मिशन मधुमेह को लागू करने के लिए आयुर्वेद के माध्यम से मधुमेह की रोकथाम और नियंत्रण पर प्रोटोकॉल जारी की गई थी .
मधुमेह की संभावनाओं का सम्बन्ध में स्वमूल्यांकन करने हेतु लोगों के लिए आयुर्वेदिक दर्शन पर आधारित मधुमेह आकलन उपकरण (MAT) भी विकसित किया गया है . आयुष मंत्रालय ने सभी राज्यों / संघ राज्य क्षेत्रों , आयुर्वेद फार्मा कंपनियों और अन्य हितधारकों को सार्वजनिक वार्ता ,संगोष्टियों , प्रदर्शनियों आदि का आयोजन कर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाए जाने हेतु पत्र जारी किए हैं.राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन दिवस का आयोजन सम्पूर्ण वर्ष भर आयुर्वेद थीम के अनुसार मधुमेह की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चलने वाले मिशन मधुमेह के भाग के रूप में संचालित किया जाना हैं .
राज्य आयुष निदेशालयों एवं देश भर के आयुर्वेदिक कॉलेजों ने भी सभी जिला अस्पतालों / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों , सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य आयुष अवसंरचनाओं को इसी तरह के निर्देश जारी किए थे .
Please select a option
2. हाल ही में समाचारों में देखे गए लापीस लाजुली गलियारे का उद्देश्य निम्नलिखित में से किन देशों के बीच व्यापार और सहयोग में सुधार करना है ?
1 अफगानिस्तान
2 तुर्की
3 भारत
4 चीन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग का सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर – a
लापीस – लाजुली गलियारे का निर्माण अफगानिस्तान , तुर्कमेनिस्तान , अजरबैजान , जार्जिया और तुर्की के बीच पारगमन एवं व्यापार सहयोग के लिए किया गया है .इसका प्रयोजन पारवहन व्यापार द्वारा सामना की जा रही बाधाओं को कम करना एवं क्षेत्र में सीमा शुल्क प्रक्रिया का एकीकरण विकसित करना है . इसीलिए ,केवल 1 और 2 सही है .
यह गलियारा अफगानिस्तान , तुर्कमेनिस्तान , अजरबैजान , जॉर्जिया और तुर्की को सड़क एवं रेल के माध्यम से जोड़ता है .यह मध्य एशिया , कॉकेशस , बाल्कन और मध्य यूरोप में सर्वाधिक उपर्युक्त पारवहन व्यापार मार्ग है .यह दक्षिण एशिया को यूरोपीय देशों से भी प्रभावी रूप से जोड़ता हैं.
Please select a option
3. भारत – म्यांमार – थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग एक महत्वाकांक्षी परियोजना हैं जो भारत को आसियान क्षेत्र के साथ जोड़ेगी . यह किस भारतीय राज्य से होकर गुजरेगा ?
सही उत्तर d
भारत म्यांमार थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग 3200 km लंबी एक महत्वाकांक्षी परियोजना हैं जो भारत को आसियान क्षेत्र के साथ जोड़ेगी.
यह राजमार्ग मणिपुर राज्य स्थित मोरेह को मंडल शहर (म्यांमार) के रास्ते मईसोत जिला थाईलैंड से जोड़ेगा . यह भारत की अपग्रेडेड “एक्ट ईस्ट ” नीति का भाग हैं . यह दक्षिण पूर्व आसियान क्षेत्र के साथ भारत के संपर्क निर्माण का रणनीतिक प्रयास हैं .
अभी बांग्लादेश भी BIMSTEC के माध्यम से IMT राजमार्ग से जुड़ने में रूचि प्रदर्शित कर रहा हैं
Please select a option
4. समाचारों में प्रायः देखा जाने वाला शब्द ‘ग्रेहाउंड्स’ क्या हैं ?
सही उत्तर a
ग्रेहाउंड्स बल एक विशिष्ट नक्सल विरोधी बल हैं ,जिसे गुरिल्ला रणनीति के उपयोग से माओवादिओं के साथ जंगलों में संघर्ष की विशेषज्ञता प्राप्त हैं .ग्रेहाउंड्स बल को वर्ष 1989 में आंध्र प्रदेश में गठित किया गया था .
Please select a option
Check Your Answer
5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 हैंड इन हैंड – भारत और चीन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हैं
2 संप्रीति (SAMPRITI) – भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हैं
3 मित्र शक्ति – भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हैं
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सहीं हैं
उत्तर a
सभी कथन सही हैं –
“हैंड इन हैंड 2016 ” भारत और चीन का छठा संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास पुणे में हुआ .इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद रोधी परिदृश्य में दोनों सेनाओं को उनकी परस्पर परिचालन प्रक्रियाओं से परिचित कराना था .
SAMPRITI 2016 भारत और बांग्लादेश का छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास बंग बंधु सेना निवास तंगैल में किया गया था .इसका मुख्य उद्देश्य UN मैंडेट के तहत पर्वतीय और जंगली घाटियों में आतंकवाद रोधी आपरेशन पर था .
मित्र – शक्ति 2016 भारत श्रीलंका का चौथा सैन्य अभ्यास सिन्हा रेजिमेंटल केंद्र , अम्बेपुस में संपन्न हुआ . इसका मुख्य फोकस UN मैंडेट के तहत काउंटर इंसर्जेंसी और आतंकवाद रोधी आपरेशन में परिचालन सहयोग में वृद्धि करना था .
Please select a option
6. हाल ही में सुर्खियों में देखी गई फेम इंडिया स्कीम का उद्देश्य क्या था ?
सही उत्तर है c
भारत सरकार ने फेम इंडिया स्कीम को अधिसूचित किया है , जिसका उद्देश्य हाइब्रिड / विधुत वाहनों के बाजारों के विकास और उत्पादन पारितंत्र को प्रोत्साहित करना है .
इस परियोजना के तीन प्रमुख क्षेत्र है – तकनीकी विकास , मांग सृजन ,प्रायोगिक परियोजनाएं और चार्जिंग अवसंरचना .
Please select a option
Check Your Answer
7. MCR 1 किससे सम्बंधित है ?
सही उत्तर c
MCR 1 जीन ,E. coli. और जीवाणुओं की कुछ अन्य प्रजातियों को कोलिस्टिन नामक प्रतिजैविक औषधि के लिए प्रतिरोधी बनाता है .
कोलिस्टिन कुछ रोगों के लिए अंतिम दवा मानी जाती है.MCR 1 प्रतिरोधी क्षमता प्रदान करने वाला जीन , मनुष्यों ,जंतुओं या पर्यावरण में पाए जाने वाला हितकर या किसी अन्य प्रकार के जीवाणुओं के बीच सरलतापूर्वक अंतरित हो जाता है .
Please select a option
Check Your Answer
8. हाल ही में माता प्रसाद समिति ने अपनी रिपोर्ट में किस क्षेत्र में सुधार का सुझाव दिया है —
सही उत्तर c
हाल ही में केंद्रीय विधुत नियामक आयोग द्वारा नियुक्त समिति ने आर्थिक सिद्धान्त के आधार पर पावर ट्रांसफर की सरलता के लिए ,पारेषण योजना के जीणोर्धार का सुझाव दिया है समिति की अध्यक्षता विद्युत विशेषज्ञ माता प्रसाद द्वारा की गई
Please select a option
Check Your Answer
9. भारत का पहला मेडीपार्क , जो चिकित्सा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पहला विनिर्माण क्लस्टर है , कहाँ स्थापित किया गया है ?
सही उत्तर c
HLL लाइफ केयर लिमिटेड चेन्नई के बहरी इलाके में अवस्थित एक शहर चेंगलपत्तू में चिकित्सा उपकरणों के विनिर्माण हेतु एक मेडी पार्क की स्थापना करेगा .
मेडी पार्क देश में चिकित्सा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पहला विनिर्माण क्लस्टर होगा , और यह चिकित्सा उपकरणों और प्रौद्योगिकी उद्योग तथा सम्बद्ध क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा .
Please select a option
10. भारत और जापान के बीच नागरिक परमाणु समझौते के सन्दर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 यह जापान को परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए भारत को परमाणु ईंधन और उपकरणों की आपूर्ति करने की अनुमति देता है
2 भारत जापान के साथ असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला ऐसा देश है जो परमाणु अप्रसार संधि (NPT ) का सदस्य नही है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ से सही नही है /हैं ?
सही उत्तर c
कथा 1 सही है , भारत और जापान के बीच इस समझौते के अन्तर्गत जापान ने भारत को परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए ईंधन उपकरण और प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करने का मार्ग खोल दिया है .
भारत द्वारा अपनी तीव्र आर्थिक विकास का पोषण करने हेतु परमाणु ऊर्जा का विकल्प अपनाए जाने के परिप्रेक्ष्य में यह समझौता हुआ .
कथन 2 सही है , भारत जापान के साथ इस प्रकार का सौदा करने वाला पहला ऐसा देश है जो अप्रसार संधि (NPT) का सदस्य नही है .
Mahendra pratap Jun 3, 2017
Very very thanks