1.राजा राममोहन रॉय के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही नहीं है ?
1. उन्होंने राजनीतिक सुधारों को हाथ में नही लिया क्योंकि भारतीय राष्ट्रीयता अभी तक परिपक्व नहीं हुई थी .
2. उन्होंने केवल आधुनिक पश्चिमी विचारों का समर्थन किया.
3.वह एकेश्वरवाद में विश्वास नहीं करते थे.
4. वह वेदों की प्रमाणिकता में विश्वास करते थे .
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
सही उत्तर – D
कथन 1 गलत है क्योंकि राजाराममोहन रॉय कार्यपालिका और न्यायपालिका के पृथक्करण , सरकारी सेवाओं के भारतीयकरण , आदि जैसे राजनितिक प्रश्नों पर लोक आंदोलन के सर्जक थे .
कथन 2 गलत है क्योंकि उन्होंने भारतीय दार्शनिक प्रणालियों और आधुनिक पश्चिमी विचारों दोनों का अनुसरण और विश्वास किया .
कथन 3 गलत है क्योंकि वह एकेश्वरवाद में विश्वास करते थे और उन्होंने एकेश्वरवादियों के लिए ‘उपहार ‘ लिखा था .
कथन 4 गलत है क्योंकि वे वेदों में विश्वास करते थे लेकिन तर्कवादिता को उच्च स्थान देते थे .
Please select a option
2.देवबंद आंदोलन का / के उद्देश्य क्या थे ?
1. कुरान व हदीस की शुद्ध शिक्षाओं का प्रचार करना .
2. मुस्लिम धार्मिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी शिक्षा को एकीकृत करना .
3. विदेशी शासन के विरुद्ध जिहाद की भावना जीवित रखना .
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर – B
मुस्लिम उलेमाओं के रूढ़िवादी दल ने देवबंद आंदोलन का आयोजन किया.अपनी प्रकृति में वह पुनरुथानवादी था और मुस्लिम समाज के धार्मिक नेताओं को प्रशिक्षित करना इसका उद्देश्य था .
इसने अंग्रेजी शिक्षा और पश्चिमी संस्कृति के लिए अपने द्वार बंद रखे . इसका उद्देश्य मुस्लिम धर्म के प्रचार के लिए छात्रों को तैयार करना था .
Please select a option
3.निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दीजिए
1. ज्योतिबा फूले ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए बेथुन विद्यालय खोला.
2. दादाभाई नौरोजी ने पारसी महिलाओं को वंशानुगत संपत्ति अर्जित करने तथा उनके क़ानूनी दर्जे में सुधार की वकालत की.
3. बाल शास्त्री जाम्बेकर ने दर्पण नामक एक साप्ताहिक को प्रारम्भ किया जिसने विधवा पुनर्विवाह संबंधी मुद्दा उठाया
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर – C
कथन 1 असत्य है क्योंकि ज्योतिबा फूले ने पुणे में लड़कियों का एक स्कूल खोला था . बेथुन विद्यालय की स्थापना ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने की थी .
कथन 2 और 3 सत्य है .
Please select a option
4.आर्य समाज आंदोलन के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. इसने वेदों की सत्ता को स्वीकार किया लेकिन पुराणों तथा बाद में हिन्दू ग्रन्थ की सत्ता को नकार दिया .
2. इसने कर्म के सिद्धान्त को स्वीकार किया तथा भाग्य के सिद्धान्त को अस्वीकार कर दिया .
3. इसने जाती प्रथा तथा वैदिक धारणा का समर्थन किया .
निचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
सही उत्तर – D
आर्य समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती ने हिन्दू ग्रन्थ की सत्ता को नकार दिया तथा उन्हें मूर्ति पूजा जैसे बुराइयों के लिए दोषी ठहराया .उन्होंने कर्म के सिद्धान्त को स्वीकार किया किन्तु भाग्य के सिद्धान्त को अस्वीकार किया .
आर्य समाज ने जन्म आधारित जाती प्रथा को अस्वीकार किया किन्तु उस वैदिक अवधारणा से सहमति जताई कि किसी व्यक्ति कि पहचान उसकी जाती से नही बल्कि उसके पेशे से होती है .
Please select a option
Check Your Answer
5.थियोसोफिकल सोसाइटी के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए
1. थियोसॉफिस्टों ने प्राचीन हिन्दू , बौद्ध तथा पारसी धर्म के पुनरत्थान की वकालत की.
2. उन्होंने आत्मा के देहांतरण के सिद्धान्त की वकालत की .
3. उनका मुख्यालय बम्बई में था .
दिए गए कथनों में से कौन सा /से सही है / हैं —
सही उत्तर – A
थियोसोफिकल सोसाइटी का मुख्यालय मद्रास के समीप अड्यार में था .
उन्होंने आत्मा के देहांतरण के सिद्धान्त को मान्यता दी थी , तथा विश्व बन्धुत्व का सन्देश दिया था .
प्राचीन हिन्दू धर्म तथा अन्य धर्मों के पुनरुथान का समर्थन करने के लिए इन्होंने अतीत में इन धर्मों की महानता सिद्ध की तथा भारतीयों में विश्वास जगाया .
इन्होंने भारतीयों के अतीत परम्पराओं का महिमा मंडन भी किया .
Please select a option
6.ब्रह्म समाज , रामकृष्ण मिशन और आर्य समाज में क्या समानता थी ?
सही उत्तर – A
ब्रह्म समाज , रामकृष्ण मिशन और आर्य समाज तीनों ही संगठन समाज सुधार ,शिक्षा के विकास एवं देशभक्ति की भावना के विकास में सहायक सिद्ध हुए .
ये तीनों ही संगठन राजनैतिक उद्देश्यों के लिए नही बने थे बल्कि इनका उद्देश्य भारत में सामाजिक – धार्मिक – सांस्कृतिक सुधार करना था .
इन तीनों ने ही देशवासियों को जागृत कर देशभक्ति की भावना के विकास में सहायता दी .
Please select a option
Check Your Answer
7.निम्नलिखित में से कौन ब्रह्म समाज से नही जुड़े थे —
1 केशवचंद्र सेन
2 राजा राममोहन रॉय
3 देवेन्द्रनाथ टैगोर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
सही उत्तर – D
तीनों ही ब्रह्म समाज के साथ जुड़े थे . इसे राजा राममोहन रॉय द्वारा स्थापित किया गया था और 1843 के बाद देवेन्द्रनाथ टैगोर और केशव चंद्र सेन द्वारा आगे बढ़ाया गया था .
Please select a option
Check Your Answer
8. रामकृष्ण मिशन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1 रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानंद के द्वारा की गई थी
2 रामकृष्ण मिशन एक अत्यंत धार्मिक निकाय था और स्वयं को हिन्दू धर्म का एक सम्प्रदाय मानता था .
3 स्वामी विवेकानंद ने पश्चिम के भौतिकवाद को अस्वीकार कर दिया और मानव जाति के लिए आनंद का उत्पादन करने के लिए पूर्व के अध्यात्मवाद का समर्थन किया.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है /हैं ?
सही उत्तर – A
कथन 1 सही है , रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानंद के द्वारा की गई थी .
कथन 2 गलत है , रामकृष्ण मिशन एक अत्यंत धार्मिक संस्था थी लेकिन वह स्वयं को हिन्दू धर्म का एक संप्रदाय नही मानती थी .इसका मुख्य लक्ष्य मानव जाति की सेवा करना था .
स्वामी विवेकानंद ने मानव जाति के लिए आनंद का उत्पादन करने के लिए पश्चिम के भौतिकवाद और पूर्व के अध्यात्मवाद के मिश्रण का समर्थन किया .
Please select a option
Check Your Answer
9.आधुनिक शिक्षा पर राजा राममोहन रॉय के विचारों के सन्दर्भ में ,निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 उन्होंने वेदान्त कॉलेज की स्थापना की .
2 उन्होंने स्कूलों में किसी भी भारतीय शिक्षण को ख़ारिज कर दिया और पश्चिमी विज्ञान का समर्थन किया .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है /हैं ?
सही उत्तर – A
राजा राममोहन रॉय ने शिक्षा को आधुनिक विचारों के प्रसार का प्रमुख साधन माना. 1825 में उन्होंने वेदान्त कॉलेज की स्थापना की जिसमे भारतीय और पश्चिमी दोनों प्रकार की शिक्षा दी जाती थी .
Please select a option
10.सैयद अहमद खान के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1 आरम्भ में वे रूढ़िवादी थे किन्तु बाद में उन्होंने हिन्दू मुस्लिम एकता पर बल दिया .
2 उन्होंने भारतीयों में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध शिक्षित करने के लिए अलीगढ में एक कॉलेज की स्थापना की .
3 उन्होंने शैक्षिक रूप से पिछड़े मुसलमानों को केवल आधुनिक शिक्षा पर बल देने का परामर्श दिया .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही नहीं है /हैं ?
सही उत्तर -B
कथन 1 गलत है , अपने आरंभिक वर्षों में वे हिन्दू मुस्लिम एकता के समर्थक थे किन्तु बाद के वर्षों राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान वे सम्प्रदायवाद तथा पृथकतावाद के प्रभाव में आ गए
कथन 2 गलत है उन्होंने कभी भी ब्रिटिश शासन का विरोध नही किया तथा उनकी सोच थी कि ब्रिटिश इतने शक्तिशाली है कि अशिक्षित भारतीय उनके शासन को उखाड़ कर नही फेंक सकती .
कथन 3 सही है ,वे चाहते थे कि भारतीय राजनीति के बदले आधुनिक आधुनिक वैज्ञानिक शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें.
Upsc exam SE pahle apne Jo test paper chalu kiya hai ham logo Ki taiyari ke liye .uske liye apko bahut bahut dhanybad.
Apka question collection bahut hi badhiya
akash Feb 6, 2017
very useful