1. सरकार की कार्यपालिका में निम्नलिखित में से कौन सम्मिलित होते हैं?
1 राष्ट्रपति
2 मंत्री परिषद्
3 संसद सदस्य
4 सिविल सेवक
5 एटॉर्नी जनरल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर – d
कार्यपालिका में राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , मंत्री परिषद् , महान्यायवादी (एटॉर्नी जनरल ) और प्रशासनिक तंत्र सम्मिलित होते हैं. यद्यपि सरकार के प्रमुखों और उनके मंत्रियों को सम्मिलित रूप से राजनितिक कार्यपालिका के रूप में जाना जाता है ,लेकिन सिविल कर्मचारियों को स्थायी कार्यपालिका कहा जाता है .
संसद विधायिका के भाग होते हैं.केवल जो संसद मंत्री होते हैं वे कार्यपालिका के भाग होते हैं .
Please select a option
2. भारत के उपराष्ट्रपति के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा / से कथन सही है/हैं ?
1 वह राज्य सभा का सदस्य और सभापति होता है .
2 वह राज्य सभा के उप सभापति को अपना त्यागपत्र संबोधित कर अपने पद से त्याग पत्र दे सकता है .
3 उसे केवल राष्ट्रपति के समान औपचारिक महाभियोग प्रक्रिया के माध्यम से पद से हटाया जा सकता है .
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सही उत्तर d
कथन एक गलत है- उपराष्ट्रपति लोक सभा या राज्य सभा में से किसी का भी सदस्य नही होता है .
कथन 2 गलत है – वह भारत के राष्ट्रपति को त्यागपत्र दे सकता है .
कथन 3 गलत है -उपराष्ट्रपति को राज्य सभा के निरपेक्ष बहुमत और लोकसभा की सहमति से पद से हटाया जा सकता है .
Please select a option
3. तटीय राज्य निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में स्थित खनिजों पर अपने अधिकार का उपयोग कर सकते हैं?
1 जलक्षेत्र
2 महाद्वीपीय शेल्फ
3 विशेष आर्थिक जोन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सही उत्तर d
भारत के भूभागीय समुद्र , महाद्वीपीय शेल्फ एवं विशेष आर्थिक जोन के अन्तर्गत प्राप्त होने वाले खनिज ,भूमि और अन्य मूल्यवान वस्तुओं पर संघ का अधिकार होता है . तटीय राज्य इस पर दावा नही कर सकते .
Please select a option
4. उपराष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन करते समय निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?
सही उत्तर b
उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते समय राष्ट्रपति की सभी शक्तियां और विशेषाधिकार प्राप्त होते है . विकल्प a ,c ,d राष्ट्रपति की शक्तियां और विशेषाधिकार है .
राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते समय उपराष्ट्रपति राज्य सभा के सभापति के कर्तव्यों का निष्पादन नहीं करता है .इस अवधि के दौरान ये कर्तव्य राज्यसभा के उपराष्ट्रपति द्वारा निष्पादित किए जाते है .
Please select a option
Check Your Answer
5. राष्ट्रपति किसके माध्यम से अधिशासी शक्ति का प्रयोग करता है ?
सही उत्तर b
भारत का संविधान , संघ की अधिशासी शक्ति को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति में निहित करता है . वास्तविकता में राष्ट्रपति इन शक्तियों को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद द्वारा प्रयोग करता है .
Please select a option
6. संसद के पीठासीन अधिकारियों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1 अध्यक्ष या उपाध्यक्ष का पद रिक्त होने पर लोकसभा किसी सदस्य को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुन सकती है .
2 जब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटाने संबंधी प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा हो तो उक्त प्रस्ताव पर दोनों मतदान कर सकते हैं.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही हैं ?
सही उत्तर – d
कथन 1 गलत है – यदि सदन द्वारा अगले अध्यक्ष /उपाध्यक्ष का चुनाव करने तक जब ये पद रिक्त हो तो किसी संसद को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति राष्ट्रपति करता है , लोकसभा नहीं .
कथन 2 गलत है – जब लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए लोकसभा में प्रस्ताव विचाराधीन होता है तो वह मतदान कर सकता है ,लेकिन सभापति केवल उपस्थित रह सकता है और बिना मतदान किए सदन में अपनी बात रख सकता है .
Please select a option
Check Your Answer
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1 स्थगन प्रस्ताव केवल लोकसभा में लाया जा सकता है.
2 अविश्वास प्रस्ताव किसी एक मंत्री या संपूर्ण मंत्रिपरिषद के विरुद्ध लाया जा सकता है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही हैं ?
सही उत्तर- a
कथन 1 सही है -स्थगन प्रस्ताव केवल लोकसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है .
कथन 2 गलत है – अविश्वास प्रस्ताव केवल पूरे मंत्रिपरिषद के विरुद्ध लाया जा सकता है .
Please select a option
Check Your Answer
8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 राज्य सभा के पास अनुदान की मांगों पर मतदान करने की शक्ति नहीं है .
2 भारत की संचित निधि से किए गए व्ययों पर संसद में चर्चा की जा सकती है ,लेकिन मतदान नहीं किया जा सकता है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही हैं ?
सही उत्तर – a
कथन 1 सही है – राज्य सभा के पास अनुदानों की मांग पर मतदान करने की शक्ति नहीं है .
कथन 2 गलत है – भारत की संचित निधि से सम्बंधित दो प्रकार के व्यय हैं.भारत की संचित निधि से किए गए व्यय पर संसद में चर्चा की जा सकती हैं और मतदान किया जा सकता हैं जबकि भारत की निधि पर भारित व्यय पर संसद में चर्चा की जा सकती हैं लेकिन मतदान नहीं किया जा सकता है.
Please select a option
Check Your Answer
9. भारत के चुनाव प्रणाली के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 भारत ने अपनी संस्कृति , धार्मिक और भाषाई विविधता के कारन फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली को चुना .
2 राज्य सभा के सभी सदस्य अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली द्वारा चुने जाते है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही हैं ?
सही उत्तर – d
कथन 1 गलत है क्योंकि भारत में FPTP को इसकी सरलता और लोकप्रियता के कारण चुना गया था क्योंकि उस समय बड़ी आबादी अशिक्षित थी .
कथन 2 गलत है – क्योंकि राज्यसभा में भी मनोनीत सदस्य है.
Please select a option
10. चुनाव आयोग के पास निम्नलिखित में से किन चुनावों के अधीक्षण , निर्देशन और संचालन की शक्तियां हैं ?
1 विधान परिषद्
2 राज्य सभा
3 उपराष्ट्रपति के पद हेतु
4 लोकसभा के अध्यक्ष पद हेतु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर c
निर्वाचन आयोग के पास संसद , राज्य विधायिका ,राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पद के सभी निर्वाचनों के अधीक्षण , निर्देशन और संचालन की शक्ति है .लोक सभा का अध्यक्ष अपने सदस्यों में से ही चुना जाता है .
shashikant Mar 8, 2017
Bahut acha practice set tha aaj ka sir