1 निम्नलिखित में से कौन से क्षेत्र 200 cm से अधिक वर्षा प्राप्त करते है ?
1 पश्चिमी घाटों के पश्चिमी ढलान
2 पश्चिमी हिमालय श्रृंखलाएं
3 उत्तरी तमिलनाडु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर – a
वार्षिक रूप से 200 cm से अधिक वर्षा प्राप्त करने वाले क्षेत्र है —
पश्चिमी घाटों के पश्चिमी ढलान , मेघालय पहाड़ियां ,पूर्वी हिमालय के दक्षिणी ढलान ,असम, अरुणाचल प्रदेश .
-पश्चिमी हिमालय शुष्क है और 100 cm से कम वर्षा प्राप्त करते है .
– उत्तरी तमिलनाडु वार्षिक रूप से लगभग 50 -100 cm वर्षा प्राप्त करता है .
Please select a option
2. निम्नलिखित में से कौन भारत में ग्रीष्म ऋतु से सम्बद्ध हैं?
1 कालबैसाखी
2 बारडोली छीरा
3 आम्र – बौछाड़
4 चेरी ब्लास्म (फूलों वाली बौछाड़)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर d
दिए गए सभी स्थानीय तूफान हैं जो भारत में ग्रीष्म ऋतु से सम्बद्ध हैं .
कालबैसाखी – बंगाल में सायंकाल में बिजली की गरज़ के साथ आने वाले खतरनाक तूफान हैं .ये वर्षा चाय , जुट और चावल की खेती के लिए उपयोगी हैं . असम में इन तूफानों को बारडोली छीरा के रूप में जाना जाता हैं .
आम्र बौछाड़ – गर्मियों के अंत में यह मानसून से पहले की वर्षाएं हैं जो केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में एक सामान्य परिघटना हैं .ये वर्षा आमो के जल्दी पकने में सहायक हैं इसीलिए इसे आम्र वर्षा कहते हैं .
चेरी ब्लास्ट – इस वर्षा से केरल और आसपास के क्षेत्रों में कॉफ़ी में फूल खिलते हैं .
Please select a option
3 शीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा / से कथन सही है/हैं ?
1 उष्णकटिबंधीय चक्रवात सामान्य रूप से शीतोष्ण चक्रवातों की तुलना में बड़े और अधिक विनाशकारी होते हैं.
2 उष्णकटिबंधीय चक्रवात केवल समुद्र पर उत्पन्न होते हैं जबकि शीतोष्ण चक्रवात भूमि और समुद्र दोनों में उत्पन्न होते हैं .
3 भारत एक उष्णकटिबंधीय देश होने के कारण शीतोष्ण चक्रवातों के प्रभाव के अन्तर्गत नहीं आता हैं .
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर -c
कथन 1 गलत हैं -उष्णकटिबंधीय चक्रवात सामान्य रूप से शीतोष्ण चक्रवातों की तुलना में छोटे होते हैं लेकिन पवनों की अत्यधिक उच्च गति के कारण अधिक विनाशकारी होते हैं.
कथन 2 सही हैं – उष्णकटिबंधीय चक्रवात केवल समुद्र पर उत्पन्न होते हैं जहाँ से वे प्रचुर मात्रा में उष्ण जल की आपूर्ति प्राप्त कर सके जबकि शीतोष्ण चक्रवात भूमि और समुद्र दोनों में उत्पन्न होते हैं .
कथन 3 गलत हैं – यद्यपि भारत में शीतोष्ण चक्रवात उत्पन्न नहीं होते , लेकिन वे शीत ऋतु के दौरान पश्चिम की ओर से आने वाली जेट धाराओं द्वारा भूमध्यसागरीय क्षेत्र से भारत ले जाते हैं .
Please select a option
4 निम्नलिखित में से कौन सा /से भारत के जलवायु पर हिमालय का /के प्रभाव है/हैं ?
1 शीत मरुस्थल बनने से उत्तर भारत को बचाना .
2 उत्तरी भारत में वर्षा
3 प्रायद्वीपीय भारत में जलवायु पर मृदुकरी प्रभाव .
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर c
कथन 1 सही हैं – हिमालय मध्य एशिया और साइबेरिया में बहने वाली ठंडी शुष्क पवनों को अवरुद्ध कर देता हैं और उन्हें भारत के मैदानों में प्रवेश करने से रोक देता हैं .
कथन 2 सही हैं – हिमालय नमीं से लदी दक्षिणी पश्चिमी मानसूनी पवनों को भारत में वर्षा करने के लिए विवश करता हैं , नहीं तो भारत शुष्क क्षेत्र होता .
कथन 3 गलत हैं – यह मृदुकरी प्रभाव भारतीय प्रायद्वीप के तीनों ओर सटे हिन्द महासागर के प्रभाव के कारण होता हैं .
Please select a option
Check Your Answer
5 लौटते हुए मानसून के मौसम के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 मानसून पूर्वी भारत से पीछे हटना प्रारम्भ करता है .
2 साफ आसमान इस मौसम की विशेषता होती है .
3 पूर्वी प्रायद्वीप में भारी वर्षा होती है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है/हैं ?
सही उत्तर – b
कथन 1 गलत है – अक्टूबर और नवम्बर का महीना लौटते हुए मानसून के लिए जाना जाता है . सितंबर के अंत तक दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर हो जाता है , और सितंबर के पहले सप्ताह से पश्चिमी राजस्थान से मानसून पीछे हटने लगता है .
कथन 2 सही है – साफ आसमान इस मौसम की विशेषता होती है .इस मौसम में उच्च तापमान और आद्रता के कारण मौसम थोड़ा कष्टकारी हो जाता है . इसे सामान्यतः अक्टूबर हीट के रूप में जाना जाता है .
कथन 3 सही है – पीछे हटते मानसून में उत्तर भारत में मौसम शुष्क होता है ,लेकिन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में इसके साथ वर्षा होती है . यहाँ पर अक्टूबर और नवम्बर वर्ष के सर्वाधिक वर्षा वाले महीने होते हैं.
Please select a option
6 भारत में जलवायु के सन्दर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में वार्षिक और दैनिक तापांतर बहुत कम है .
2 थार रेगिस्तान का दैनिक तापांतर काफी अधिक है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं ?
सही उत्तर c
कथन 1 सही है – भूमध्य रेखा के निकट होने के कारण उष्णकटिबंधीय क्षेत्र लघु दैनिक और वार्षिक तापांतर के साथ साथ वर्षपर्यंत ऊंचे तापमान का अनुभव करता है . अंडमान और निकोबार द्वीप समूह इस क्षेत्र में आता है .
कथन 2 सही है -उत्तर पश्चिम भारत बहुत गर्म ग्रीष्म और उतनी ही कठोर सर्दियां अनुभव करता है . वस्तुतः एक ही द्वीप में तापमान में बहुत भिन्नता होती है . उदहारण के लिए ,थार मरुस्थल में यदि दिन का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस होता है तो रात का तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है .
Please select a option
Check Your Answer
7 किसी स्थान की भूआकृति या उच्चावच निम्नलिखित में से किस घटना को प्रभावित करता है ?
1 तापमान
2 पवन की दिशा
3 पवन की गति
4 वर्षा की मात्रा
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर d
भूआकृति या उच्चावच से तापमान , वायुदाब , पवन की दिशा और गति एवं वर्षा की मात्रा और वितरण प्रभावित होता है.
Please select a option
Check Your Answer
8 पश्चिमी विक्षोभ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 इसका उद्गम भूमध्य सागर के ऊपर होता है .
2 यह पश्चिमी जेट धाराओं के प्रभावान्तर्गत भारत में प्रवेश करता है .
3 इसके आगमन से रात के तापमान में वृद्धि हो जाती है .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है /हैं ?
सही उत्तर – d
कथन 1 सही हैं – सर्दियों के महीनों के दौरान पश्चिमी और उत्तर – पश्चिम में भारतीय उपमहाद्वीप में प्रवेश करने वाली पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ का उद्गम भूमध्य सागर के ऊपर होता हैं .
कथन 2 सही हैं – भारत में पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ पश्चिमी जेट धारा द्वारा लाया जाता हैं .
कथन 3 सही हैं – रात के तापमान में वृद्धि से सामान्यतः इन चक्रवाती विक्षोभों के आगमन का अग्रिम में पता चल जाता हैं .
Please select a option
Check Your Answer
9 निम्नलिखित में से कौन सा /से ग्रीष्म ऋतु के दौरान भारत में पूर्वी जेट धाराओं द्वारा लाए जाने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का /के प्रभाव है /हैं ?
1 ये भारत में मानसूनी वर्षा का वितरण प्रभावित करते है .
2 ये भारत में मानसूनी वर्षा की मात्रा कम करते हैं.
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर -a
कथन 1 सही हैं – पूर्वी जेट धारा भारत में उष्णकटिबंधीय गर्त लती हैं .ये गर्त भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून वर्षा के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं . इन गर्तों के क्षेत्र भारत में सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र हैं . इन गर्तों में भारत में आने की आवृति ,इनकी दिशा की तीव्रता एवं वर्षा के पैटर्न निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं .
कथन 2 सही नहीं हैं – ये गर्त भारत में मानसूनी वर्षा की मात्रा को कम नहीं करते हैं .इन गर्तों के क्षेत्र भारत में सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र हैं .
Please select a option
10 निम्नलिखित में से कौन सा /से कथन भारतीय मानसून के सन्दर्भ में सही है/हैं ?
1 बंगाल की खाड़ी शाखा म्यांमार की आराकान पहाड़ियों के कारण भारत की ओर मुड़ जाती है .
2 कोरोमंडल तट को बंगाल की कड़ी मानसून से प्रयाप्त मात्रा में वर्षा प्राप्त होती है .
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर -a
कथन 1 सही है – बंगाल की खाड़ी शाखा म्यांमार की आराकान पहाड़ियों(जो पूर्वांचल पर्वतमाला का भाग है ) के कारण भारत की ओर मुड़ जाती है .
कथन 2 गलत है – कोरोमंडल तट पर उत्तर पूर्वी मानसून से वर्षा होती है .
LEAVE A COMMENT