Q. कार्नवालिस के द्वारा किए गए प्रशासनिक एवं अन्य सुधारों ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को एक कंपनी से राज्य के रूप में परिवर्तित कर दिया। कार्नवालिस के द्वारा किए गए सुधारों पर चर्चा कीजिए।
Ans-
कार्नवालिस ने अपने प्रशासनिक एवं अन्य सुधारों के द्वारा ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को एक कंपनी से राज्य के रूप में परिवर्तित कर दिया। उसने न्याय व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, कर प्रणाली, स्थानीय शासन तथा लोक सुरक्षा आदि में अनेक सुधार किए। कार्नवालिस के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सुधार निम्नलिखित है —
कार्नवालिस ने सबसे पहले जिले की शक्ति को कलेक्टरों के हाथों में केंद्रित कर दिया। 1787 में जिला कलेक्टरों को दीवानी अदालतों के दीवानी न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया तथा इसके अतिरिक्त उन्हें फौजदारी शक्तियां और सीमित मामलों में फौजदारी न्याय करने का भी अधिकार दे दिया गया। उसने अपने न्यायिक सुधारों को 1793 तक अंतिम रूप देकर कार्नवालिस संहिता के रूप में प्रस्तुत किया। यह सुधार प्रसिद्ध सिद्धांत “ शक्तियों के पृथक्करण” पर आधारित था। उसने कर तथा न्याय प्रशासन को पृथक कर दिया। उस समय तक जिले में कलेक्टरों के पास भूमि कर विभाग तथा विस्तृत न्याय तथा दंडात्मक शक्तियां होती थी। उसने कार्नवालिस संहिता के द्वारा कलेक्टर की न्यायिक तथा फौजदारी शक्तियां वापस ले ली, तथा उसके पास अब केवल कर संबंधी शक्तियां ही रह गयी। जिला दीवानी न्यायालयों में कार्य के लिए नए अधिकारियों की श्रेणी गठित की तथा जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। इनको फौजदारी तथा पुलिस के कार्य भी दे दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्नवालिस ने कानून की विशिष्टता का नियम जो इससे पूर्व भारत में नहीं था को लागू कर दिया। साथ ही उसने फौजदारी न्याय व्यवस्था में अनेक परिवर्तन किये। भारतीय अधिकारियों के अधीन कार्य करने वाले जिला फौजदारी न्यायालय समाप्त कर दिए गए तथा जिला न्यायधीश को अपराधियों अथवा व्यवस्था भंग करने वालों को बंदी बनाने की आज्ञा देने का अधिकार दे दिया गया।
कार्नवालिस की न्याय प्रणाली पश्चिम की न्यायिक धारणाओं और निष्पक्षता पर आधारित थी।उसके कार्यकर्ताओं के निजी कानून अथवा धार्मिक कानून का स्थान एक धर्मनिरपेक्ष कानून ने ले लिया तथा भारत में पहली बार विधि के शासन की विशिष्टता प्रारंभ हुई।
कार्नवालिस ने अपने न्यायिक सुधारों को लागू करने तथा उनका अनुपूरण करने के लिए पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण परिवर्तन किए। पुलिस के कर्मचारियों में तत्परता तथा ईमानदारी लाने के लिए कार्नवालिस ने उनके वेतन बढ़ा दिए तथा चोरों एवं हत्यारों को पकड़ने पर पुरस्कार देने का प्रस्ताव किया। उसने पुलिस अधीक्षक के पद का गठन किया और थाने की व्यवस्था प्रारंभ की जिसमें दरोगा नामक अधिकारी की नियुक्ति की जाती थी।
निष्कर्ष
Perfect answer
Thank you... 🙏
Nice but all line copy form book.
Name - Morden history of india by yashpal & Grover.
Thanks sar
Thank you
Thanks to you all team
Thanks
Thank sir
Very nice described. Thanks team hindi ias
Very well written... thanks to your all team..
Abhishek vishwakarma Jan 30, 2024
💯% right sir and thank you so much sir