1. नेहरू रिपोर्ट के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 यह केवल ब्रिटिश भारत से सम्बंधित थी और रियासतों को संबोधित नही करती थी .
2 इसने राज्य का धर्म से पूर्ण पृथक्करण का प्रस्ताव दिया .
3 रिपोर्ट में भारतीयों के लिए मूल अधिकारों की सूची थी .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं ?
सही उत्तर d
नेहरू रिपोर्ट ने अपने आप को ब्रिटिश भारत तक ही सिमित कर लिए था क्योंकि इसने रियासतों के साथ ब्रिटिश भारत के भावी संबंधों को संघीय आधार पर परिकल्पित किया था . नेहरू रिपोर्ट के मुख्य बिंदु निम्न हैं–
1- भारत को पूर्ण औपनिवेशिक स्वराज्य का दर्जा मिले तथा उसका स्थान ब्रिटिश शासन के अधीन अन्य उपनिवेशों के समान ही हो।
2- सार्वजनिक निर्वाचन प्रणाली को समाप्त कर दिया जाये, जो कि अब तक के संवैधानिक सुधारों का आधार था; इसके स्थान पर संयुक्त निर्वाचन पद्धति की व्यवस्था हो; केंद्र एवं उन राज्यों में जहां मुसलमान अल्पसंख्यक हों, उनके हितों की रक्षा के लिये कुछ स्थानों को आरक्षित कर दिया जाये (लेकिन यह व्यवस्था उन प्रांतों में नहीं लागू की जाये जहां मुसलमान बहुसंख्यक हों जैसे-पंजाब एवं बंगाल)।
3- भाषायी आधार पर प्रांतों का गठन।
4- संघ बनाने की स्वतंत्रता तथा वयस्क मताधिकार जैसी मांगें सम्मिलित थीं।
5- केंद्र तथा राज्यों में उत्तरदायी सरकार की स्थापना की जाये।
6- मुसलमानों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक हितों को पूर्ण संरक्षण।
7- पूर्णधर्म निरपेक्ष राज्य की स्थापना, राजनीति से धर्म का प्रथक्करण।
8- कार्यपालिका को विधानमंडल के प्रति उत्तरदायी बनाया जाये।
9- केंद्र और प्रांतों में संघीय आधार पर शक्तियों का विभाजन किया जाये किन्तु अवशिष्ट शक्तियां केंद्र को दी जायें।
10- सिन्ध को बम्बई से पृथक कर एक पृथक प्रांत बनाया जाये।
11- उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत की ब्रिटिश भारत के अन्य प्रांतों के समान वैधानिक स्तर प्रदान किया जाये।
12- देशी राज्यों के अधिकारों एवं विशेषाधिकारों को सुनिश्चित किया जाये। उत्तरदायी शासन की स्थापना के पश्चात ही किसी राज्य की संघ में सम्मिलित किया जाए।
13- भारत में एक प्रतिरक्षा समिति, उच्चतम न्यायालय तथा लोक सेवा आयोग की स्थापना की जाये।
Please select a option
2. महात्मा गाँधी द्वारा स्थापित सत्याग्रह सभा निम्नलिखित में से किससे सम्बद्ध हैं ?
सही उत्तर b
सत्याग्रह सभा रॉलेट सत्याग्रह के दौरान गाँधी जी द्वारा स्थापित की गई थी . उन्होंने सत्याग्रह प्रतिज्ञा के निहितार्थ से लोगों को शिक्षित करने हेतु देश का दौर किया और एक सत्याग्रह सभा नामक नया संगठन स्थापित किया .
Please select a option
3. चितरंजन दास के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1 उन्होंने असहयोग आंदोलन पर गांधीजी के प्रस्ताव का विरोध किया .
2 उन्होंने कांग्रेस के भीतर स्वराज पार्टी की स्थापना की .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है/हैं ?
सही उत्तर c
1920 में कलकत्ता में आहूत कांग्रेस के विशेष सत्र में असहयोग आंदोलन पर गांधीजी के प्रस्ताव को सी आर दास व बिपिन चंद्र पाल के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा .
इस विरोध के पीछे आशंका यह थी की इससे हिंसा आरम्भ हो सकती थी ,जिससे नए संवैधानिक सुधारों का कार्यान्वयन विलम्बित हो सकता है .
पुनः 1920 के नागपुर सत्र में सी आर दास के द्वारा गाँधी जी के प्रस्ताव का विरोध किया गया . यहाँ प्र उन्होंने असहयोग आंदोलन के बजाय एक उग्र सुधारवादी कार्यक्रम प्रस्तावित किया .
असहयोग आंदोलन की वापसी के बाद सी आर दास व मोतीलाल नेहरू ने कांग्रेस के भीतर ही स्वराज पार्टी की स्थापना की . इन्हें परिवर्तन समर्थक कहा गया.ये संवैधानिक राजनीती अपनाने को प्राथमिकता दे रहे थे .
Please select a option
4. 1929 के कांग्रेस के लाहौर सत्र के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 प्रथम गोलमेज सम्मलेन का बहिस्कार करने का निर्णय लिया गया .
2 कांग्रेस कार्य समिति को सविनय अवज्ञा कार्यक्रम आरम्भ करने का अधिकार दिया गया .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है/हैं ?
सही उत्तर c
कांग्रेस के 1929 के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का लक्ष्य घोषित कर दिया गया.इसे प्राप्त करने के लिए कांग्रेस कार्य समिति को सविनय अवज्ञा आंदोलन आरम्भ करने का अधिकार दिया गया .
कथन 1 सही है , प्रथम गोलमेज सम्मलेन के बहिस्कार का निर्णय लाहौर अधिवेशन में ही लिए गया .
Please select a option
Check Your Answer
5. निम्नलिखित षड्यंत्र केस में से कौन सा / से ब्रिटिश भारत के साम्यवादी आंदोलन के साथ सम्बद्ध नही है /हैं ?
1 पेशावर षड्यंत्र केस
2 कानपूर षड्यंत्र केस
3 मेरठ षड्यंत्र केस
निचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
सही उत्तर d
साम्यवादी आंदोलन से पेशावर षड्यंत्र केस(1922 -23) , कानपूर षड्यंत्र केस (1924) और मेरठ षड्यंत्र केस (1929) तीनो सम्बंधित हैं.
Please select a option
6. डोमिनियन स्टेटस के सन्दर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 नेहरू रिपोर्ट में डोमिनियन स्टेटस की मांग की गई थी .
2 क्रिप्स मिशन ने डोमिनियन स्टेटस प्रदान करने का प्रस्ताव किया था .
3 स्वतंत्रता प्राप्त करने से पूर्व भारत एक डोमोनियां राज्य बन गया था .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही हैं ?
सही उत्तर a
कथन 3 गलत हैं , भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम में 15 अगस्त 1947 से दो स्वतंत्रत डोमिनियन भारत और पाकिस्तान के निर्माण का प्रावधान किया गया .
कथन 1 और 2 सही हैं .
Please select a option
Check Your Answer
7. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए
समाचार पत्र संस्थापक /संपादक
1 बंगाली गिरीशचंद्र घोष
2 अल हिलाल मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
3 युगांतर सचिन्द्रनाथ सान्याल
उपर्युक्त युग्मों में से कौन सा सही सुमेलित हैं
सही उत्तर a
कथन 1 सही है – बंगाली का प्रकाशन 1862 में कलकत्ता में गिरीशचंद्र घोष द्वारा किया गया ,जिसे बाद में सुरेन्द्रनाथ बनर्जी के द्वारा संभाला गया .
कथन 2 सही है – अल हिलाल एक साप्ताहिक उर्दू भाषी समाचारपत्र था जिसे मौलाना अबुल कलाम आज़ाद द्वारा प्रकाशित किया जाता था .
कथन 3 गलत है – युगांतर एक बंगाली समवहारपत्र था जिसे 1906 में कलकत्ता में बारीन्द्र कुमार घोष व भूपेन्द्रनाथ दत्त के द्वारा प्रकाशित किया जाता था.
Please select a option
Check Your Answer
8. खुदाई खिदमतगार आंदोलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1 यह अब्दुल गफ्फार खान द्वारा आरम्भ किया गया था .
2 यह भारत छोडो आंदोलन के दौरान आरम्भ हुआ था .
3 यह एक अहिंसक आंदोलन था .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है/हैं ?
सही उत्तर -c
1929 में ,अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में भारत के उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रान्त में अंग्रेजों का विरोध करने के लिए , अहिंसक रूप से खुदाई खिदमतगार आंदोलन प्रारम्भ किया गया. गफ्फार खान के इस आंदोलन ने योद्धा मने जाने वाले हज़ारों पठानों तथा अन्य को अपने हथियार डालने तथा ब्रितानी शासन को चुनौती देने के लिए नागरिक प्रतिरोध का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया .
कथन 2 गलत है , भारत छोडो आंदोलन 1942 में आरम्भ हुआ था .
Please select a option
Check Your Answer
9. 1938 का हरिपुरा कांग्रेस सत्र एक मिल का पत्थर माना जाता है क्योंकि ?
सही उत्तर a
कथन 1 सही है .
कथन 2 गलत है- रियासतों के आंदोलन के कांग्रेस समर्थन के बारे में हरिपुरा में कोई चर्चा नही हुई .
कथन 3 गलत है – कांग्रेस ने 1955 में अवाडी सत्र में एक प्रस्ताव के माध्यम से पार्टी के लक्ष्य के रूप में विकास के समाजवादी पैटर्न को अपनाया .
कथन 4 गलत है -1939 में त्रपुरी सत्र में सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के चुनावों में गांधीजी के उम्मीदवार पट्टाभि सीतारमैय्या को पराजित किया .
Please select a option
10. दामन – ए – कोह क्षेत्र में संथाल या हूल विद्रोह हुआ.दामन – ए – कोह में कौन सा क्षेत्र आता है ?
सही उत्तर – c
संथाल या हूल विद्रोह का नेतृत्व सिधू तथा कान्हू के द्वारा भागलपुर तथा राजमहल के बीच के एक जनजातीय क्षेत्र में किया गया .
इसका उद्देश्य गैर आदिवासी (दिकू ) को निकल बहार करना था .
mishra Feb 15, 2017
sir India yearbook Hindi me daliye