Test1- History

  • Home
  • Test1- History

Test1- History

1.राजा राममोहन रॉय के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही नहीं है ?
1. उन्होंने राजनीतिक सुधारों को हाथ में नही लिया क्योंकि भारतीय राष्ट्रीयता अभी तक परिपक्व नहीं हुई थी .
2. उन्होंने केवल आधुनिक पश्चिमी विचारों का समर्थन किया.
3.वह एकेश्वरवाद में विश्वास नहीं करते थे.
4. वह वेदों की प्रमाणिकता में विश्वास करते थे .
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

2.देवबंद आंदोलन का / के उद्देश्य क्या थे ?
1. कुरान व हदीस की शुद्ध शिक्षाओं का प्रचार करना .
2. मुस्लिम धार्मिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी शिक्षा को एकीकृत करना .
3. विदेशी शासन के विरुद्ध जिहाद की भावना जीवित रखना .
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —

3.निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दीजिए
1. ज्योतिबा फूले ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए बेथुन विद्यालय खोला.
2. दादाभाई नौरोजी ने पारसी महिलाओं को वंशानुगत संपत्ति अर्जित करने तथा उनके क़ानूनी दर्जे में सुधार की वकालत की.
3. बाल शास्त्री जाम्बेकर ने दर्पण नामक एक साप्ताहिक को प्रारम्भ किया जिसने विधवा पुनर्विवाह संबंधी मुद्दा उठाया
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —

4.आर्य समाज आंदोलन के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. इसने वेदों की सत्ता को स्वीकार किया लेकिन पुराणों तथा बाद में हिन्दू ग्रन्थ की सत्ता को नकार दिया .
2. इसने कर्म के सिद्धान्त को स्वीकार किया तथा भाग्य के सिद्धान्त को अस्वीकार कर दिया .
3. इसने जाती प्रथा तथा वैदिक धारणा का समर्थन किया .
निचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

5.थियोसोफिकल सोसाइटी के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए
1. थियोसॉफिस्टों ने प्राचीन हिन्दू , बौद्ध तथा पारसी धर्म के पुनरत्थान की वकालत की.
2. उन्होंने आत्मा के देहांतरण के सिद्धान्त की वकालत की .
3. उनका मुख्यालय बम्बई में था .
दिए गए कथनों में से कौन सा /से सही है / हैं —

6.ब्रह्म समाज , रामकृष्ण मिशन और आर्य समाज में क्या समानता थी ?

7.निम्नलिखित में से कौन ब्रह्म समाज से नही जुड़े थे —
1 केशवचंद्र सेन
2 राजा राममोहन रॉय
3 देवेन्द्रनाथ टैगोर

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

8. रामकृष्ण मिशन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1 रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानंद के द्वारा की गई थी
2 रामकृष्ण मिशन एक अत्यंत धार्मिक निकाय था और स्वयं को हिन्दू धर्म का एक सम्प्रदाय मानता था .
3 स्वामी विवेकानंद ने पश्चिम के भौतिकवाद को अस्वीकार कर दिया और मानव जाति के लिए आनंद का उत्पादन करने के लिए पूर्व के अध्यात्मवाद का समर्थन किया.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है /हैं ?

9.आधुनिक शिक्षा पर राजा राममोहन रॉय के विचारों के सन्दर्भ में ,निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 उन्होंने वेदान्त कॉलेज की स्थापना की .
2 उन्होंने स्कूलों में किसी भी भारतीय शिक्षण को ख़ारिज कर दिया और पश्चिमी विज्ञान का समर्थन किया .

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है /हैं ?

10.सैयद अहमद खान के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1 आरम्भ में वे रूढ़िवादी थे किन्तु बाद में उन्होंने हिन्दू मुस्लिम एकता पर बल दिया .
2 उन्होंने भारतीयों में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध शिक्षित करने के लिए अलीगढ में एक कॉलेज की स्थापना की .
3 उन्होंने शैक्षिक रूप से पिछड़े मुसलमानों को केवल आधुनिक शिक्षा पर बल देने का परामर्श दिया .
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही नहीं है /हैं ?

COMMENTS (4 Comments)

akash Feb 6, 2017

very useful

sunil Feb 6, 2017

Upsc exam SE pahle apne Jo test paper chalu kiya hai ham logo Ki taiyari ke liye .uske liye apko bahut bahut dhanybad.
Apka question collection bahut hi badhiya

shashikant Feb 6, 2017

Bahut acha practice set banaya gaya h. Umeed h aage v jari rakhenge. Question no. 5 ka answer galat h.

Rajneesh Feb 6, 2017

एक शब्दों में कहा जाये तो शानदार...........व्याख्या भी लाजबाब है.....धन्यवाद.... प्रश्न संख्या 5 के विकल्प में त्रुटि है देह ले......

LEAVE A COMMENT

RELATED POST

Search

Verified by ExactMetrics