CURRENT AFFAIRS APRIL 2020

CURRENT AFFAIRS APRIL 2020

  • भारतीय रिज़र्व बैंक की अधिसूचना के अनुसार, कॉर्पोरेट बॉन्ड में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के निवेश की नई सीमा क्या है? – 15%
  • अल्पकालिक फसली ऋण की सीमा क्या है, जिसके लिए प्रतिवर्ष Interest Subvention Scheme के तहत दो प्रतिशत प्रतिवर्ष का उपदान प्रदान दिया जाता है? – 3 लाख रुपये
  • इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया जनरल (IAG) ने भारत की किस बीमा कंपनी में अपनी पूरी 26% हिस्सेदारी बेच दी है? – एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
  • इंडिया रेटिंग्स (Ind-Ra) के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी विकास दर कितनी रहेगी? – 3.6%
  • हाल ही में केन शिमुरा नामक एक प्रसिद्ध जापानी व्यक्ति में निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे? – मनोरंजन
  • किस केंद्रीय मंत्रालय ने लॉकडाउन के बीच देश में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए ‘Stranded in India’ पोर्टल शुरू किया है? – पर्यटन मंत्रालय
  • 2020-21 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में संशोधन के बाद, सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लिए ब्याज दर कितनी है? – 7.6%
  • द्वितीय असाधारण G-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक किस देश की अध्यक्षता में हुई? – सऊदी अरब
  • ‘ईस्ट एशिया एंड पैसिफिक इन द टाइम ऑफ COVID-19’ नामक रिपोर्ट किस वैश्विक संगठन द्वारा जारी की गई है? – विश्व बैंक
  • हाल ही में किस भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक ने व्हाट्सएप्प पर बैंकिंग सेवाओं को शुरू किया है? आईसीआईसीआई बैंक
  • भारत और किस देश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ 1 अप्रैल को मनाई गई? – चीन
  • किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का अधिवासी बनने के लिए न्यूनतम समय सीमा 15 वर्ष का निवास अथवा 7 वर्षों का अध्ययन निश्चित की गयी है? जम्मू और कश्मीर
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) किस देश में स्थित गुरुद्वारा पर हुए आतंकवादी हमले के अपने पहले विदेशी मामले की जांच कर रही है? – अफगानिस्तान
  • COVID-19 के लिए भारत की पहली स्वदेशी परीक्षण किट का नाम क्या है, जिसे पुणे में लॉन्च किया गया? – पैथो डिटेक्ट
  • भारतीय रिज़र्व बैंक की हालिया अधिसूचना के अनुसार, निर्यातकों के लिए 31 जुलाई तक किए गए निर्यात के लिए अपने निर्यात आय का प्राप्त करने के लिए नई समय सीमा क्या है? – 15 महीने
  • भारत सरकार ने लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करने के लिए कौन सी एप्प लांच की है?– आरोग्य सेतु
  • संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन, जिसे 2021 तक स्थगित कर दिया गया है, को किस शहर में आयोजित किया जाना था? – ग्लासगो
  • केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) प्लेटफार्म के नए फीचर लांच किये। e-NAM को देश में कब लॉन्च किया गया था? – 2016
  • एक नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार वर्तमान में लगभग एक-चौथाई भारतीय समाचारों के लिए भुगतान करते हैं। यह सर्वेक्षण किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने किया है? – विश्व आर्थिक फोरम मंच (WEF)
  • भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नागरिक गीता रामजी, जिनका हाल ही में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया, वह किस पेशे से जुड़ी हुई थीं? – वायरोलॉजिस्ट (विषाणुविज्ञानी)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने COVID-19 महामारी के लिए समाधान खोजने के लिए कौन सी हैकथॉन लांच की है? – हैकिंग द क्राइसिस – इंडिया
  • किस भारतीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) ने सामाजिक उद्यमिता के लिए प्रतिष्ठित 1.5 मिलियन डॉलर की इनामीराशि वाला स्कोल पुरस्कार जीता? – ARMMAN
  • ऑपरेशन संजीवनी के तहत भारत ने किस देश को आवश्यक दवाएं और खाद्यान्न की आपूर्ति की है? – मालदीव
  • कांगकॉन्ग, लियानलियन और चेन्चेन किस अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन के शुभंकर हैं? – एशियाई खेल
  • किस राज्य के मुख्यमंत्री को पशु अधिकार संस्था पेटा इंडिया द्वारा ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है? – ओडिशा
  • एरोबियोसिस इनोवेशन, जिसने ‘जीवन लाइट’ नामक एक सस्ता और आपातकालीन-उपयोग वेंटिलेटर विकसित किया है, किस संस्थान का एक इनक्यूबेटिड स्टार्ट-अप है? – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
  • किस संगठन के अनुसंधान केंद्र ने ‘पर्सनेल सेनिटाइजेशन एनक्लोजर’ नामक पूर्ण शरीर कीटाणुशोधन कक्ष विकसित किया है? – रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन
  • भारत सरकार द्वारा डायग्नोस्टिक किट के निर्यात पर हालिया प्रतिबन्ध के बाद, एक निर्यातक को बाहर जाने वाले शिपमेंट के लिए किस प्राधिकरण से लाइसेंस लेना होगा? – विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT)
  • स्वास्थ्य मंत्रालय की हालिया घोषणा के अनुसार लगभग 50 करोड़ नागरिक किस योजना के तहत मुफ्त COVID-19 परीक्षण और उपचार के लिए पात्र होंगे? – आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • कोरोनावायरस महामारी के बीच कैबिनेट ने कितने वर्षों के लिए MPLADS (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना) को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है? – 2
  • सरकार ने COVID-19 से संबंधित निजी क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता किसके द्वारा की जायेगी? – अमिताभ कांत
  • कोरोनवायरस महामारी के समाधान के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एआईसीटीई के इनोवेशन सेल द्वारा छात्रों के लिए कौन सा ऑनलाइन चैलेंज लांच किया है? – समाधान
  • सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड द्वारा COVID-19 के लिए विकसित तीव्र एंटीबॉडी निदान किट का ब्रांड नाम क्या है? – मेकश्योर
  • रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) ने किस निजी फर्म के साथ मिलकर COVID-19 मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए फेस शील्ड विकसित की है? – विप्रो
  • किस राज्य सरकार ने कोरोनोवायरस के प्रसार से निपटने के लिए “5 T प्लान” नामक एक पाँच-चरणीय योजना का अनावरण किया है? – नई दिल्ली
  • किस केंद्रीय मंत्रालय ने COVID-19 महामारी से लड़ने वाले अग्रिम पंक्ति के श्रमिकों की क्षमता निर्माण के लिए “एकीकृत सरकार ऑनलाइन प्रशिक्षण” (iGOT) नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया? – मानव संसाधन विकास मंत्रालय
  • डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए किसे नामित किया गया है? – जो बिडेन
  • भारतीय रिजर्व बैंक के किस पूर्व गवर्नर को आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जीवा के बाहरी सलाहकार समूह में शामिल किया गया है? – रघुराम राजन
  • हाल ही में आयोजित G20 असाधारण ऊर्जा मंत्रियों की आभासी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया? – धर्मेन्द्र प्रधान
  • अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग और NIC द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किए गए डिज़ाइन सॉफ़्टवेयर सिस्टम का नाम क्या है? – CollabCAD
  • किस केंद्रीय मंत्रालय ने एक राष्ट्रव्यापी कॉल सेंटर शुरू किया है, जिसका उद्देश्य कृषि वस्तुओं के लिए मुक्त परिवहन सुनिश्चित करना है? केंद्रीय कृषि मंत्रालय
  • जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड को भोगापुरम में एक ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी मिली। यह स्थान किस राज्य में स्थित है? – आंध्र प्रदेश
  • पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई वेबिनार श्रृंखला ‘देखो अपना देश’ के प्रथम वेबिनार में किस शहर को कवर किया गया है? – दिल्ली
  • केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने किस क्षेत्रीय समूह के स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए COVID -19 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है? – सार्क
  • भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कोई व्यक्ति अधिकतम कितनी मात्रा ले सकता है? – 4 किलोग्राम
  • ‘पूसा परिशोधन और स्वच्छता सुरंग’, जिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया था, किस शोध संगठन द्वारा विकसित किया गया है? – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
  • राष्ट्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज संस्थान (NIRDPR) ने सामुदायिक नेताओं को प्रशिक्षित करने के लिए किस वैश्विक संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ सहयोग किया है? – यूनिसेफ
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किस वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग सॉफ्टवेयर को साइबर अपराधों के लिए संवेदनशील माना है? – ज़ूम
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ में शोधकर्ताओं द्वारा डिजाइन किए गए बॉट प्रोजेक्ट का नाम क्या है, जिसे COVID-19 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में दवाइयां और भोजन देने के लिए डिजाईन किया गया है? – वार्डबॉट
  • ‘राष्ट्रीय आईसीएच सूची’, जो हाल ही में सुर्ख़ियों में रही, किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी है? – संस्कृति मंत्रालय
  • किस अंतरिक्ष एजेंसी ने फाल्कन 9 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मानव मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है? – नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन
  • ‘टीम मास्क फोर्स’ नामक अभियान भारत के किस खेल महासंघ द्वारा शुरू किया गया है? – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
  • ‘सुजलम सुफलाम जलसंचय अभियान’ किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की जल संरक्षण योजना है? – गुजरात
  • हाल ही में किस बैंक ने अमेज़न एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट पर वॉयस-बैंकिंग सेवा शुरू की है? – आईसीआईसीआई बैंक
  • हाल ही में पोषक तत्वों पर आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों के निर्धारण की मंजूरी के संदर्भ में, एनबीएस योजना में किस उर्वरक को शामिल किया गया है? – अमोनियम फॉस्फेट
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम का नाम क्या है, जो लोगों और संगठनों को ई-लर्निंग के लिए संसाधनों का योगदान करने के लिए आमंत्रित करता है? – विद्या दान 2.0
  • सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के पहले के आदेश को रद्द कर दिया, जिसने अनुसूचित क्षेत्रों के स्कूलों में एसटी शिक्षकों को 100% आरक्षण प्रदान किया था? – आंध्र प्रदेश
  • नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, जो हाल ही में सुर्ख़ियों में था, किस केंद्रीय मंत्रालय से जुड़ा है? – वित्त मंत्रालय
  • ‘खोंगजोम दिवस’ किस भारतीय राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है? – मणिपुर
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हालिया घोषणा के अनुसार सरकार द्वारा स्थापित किए जाने वाले प्रस्तावित 1 ट्रिलियन रुपये के फंड का उद्देश्य क्या है? – MSMEs के बकाया ऋणों को चुकाना
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सतर्कता आयुक्त के पद का कार्यकाल कितना होता है? – चार साल
  • कौन सा देश 2020 तक एशियाई विकास बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार है? – भारत
  • मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ अपने संयुक्त उद्यम में किस भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा की है? – एक्सिस बैंक
  • वर्ष 2020 के लिए 5 सदस्यीय ब्रिक्स ब्लॉक का अध्यक्ष कौन सा देश है? – रूस
  • हाल ही में सुर्ख़ियों में रही स्वामित्व योजना किस केंद्रीय मंत्रालय की एक नई पहल है? – पंचायती राज मंत्रालय
  • किस देश ने कोड़े से मारने के प्रचलित शारीरिक दंड को समाप्त कर दिया है? – सऊदी अरब
  • ‘द ग्रेट लॉकडाउन टू द ग्रेट मेल्टडाउन’ किस वैश्विक संगठन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट है? – UNCTAD
  • CURRENT AFFAIRS APRIL 2020

    COMMENTS (2 Comments)

    दिव्यांश Feb 26, 2021

    आपके द्वारा दी गई जानकारियाँ बहुत ही अच्छी हैं। आपका बहुत बहुत धन्यवाद । ऐसे जानकारी हमेसा साझा करते रहें NSP
    नेशनल स्कॉलरशिप की सभी जानकारियां जानने के लिए लिंक पर जाएं।

    Vinay Dwivedi Aug 11, 2020

    July August ka current affairs bhi upload kariye please

    LEAVE A COMMENT

    Search

    Verified by ExactMetrics