PRACTICE SET 2

PRACTICE SET 2
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति द्वारा निर्मित द्वीप है.
2. इसकी राजधानी मिनिकाय है.
3. 9 डिग्री चैनल लक्षद्वीप को मालदीव से अलग करती है.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा से / सही है / हैं ?
a. केवल 1
b. केवल 1 और 3
c. केवल 2 और 3
d. 1 , 2 और 3

Ans – a
• लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति द्वारा निर्मित द्वीप है. मिनीकॉय लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है. अतः कथन एक सही है.
• लक्षद्वीप की राजधानी कावारती है. अतः कथन 2 गलत है.
• 9 डिग्री चैनल मिनीकाय को मुख्य लक्षद्वीप समूह से अलग करता है, जबकि 8 डिग्री चैनल मिनिकाय एवं मालदीव के बीच है. अतः कथन 3 गलत है.

2. निम्नलिखित राज्यों पर विचार करें –
1. पश्चिम बंगाल
2. सिक्किम
3. त्रिपुरा
4. नागालैंड
5. मिजोरम
उपर्युक्त में से किन राज्यों की सीमा बांग्लादेश से मिलती है ?
a. केवल 1 और 2
b. केवल 1,3 और 5
c. केवल 3,4 और 5
d. केवल 1,2 3 और 5

Ans – b
बांग्लादेश की सीमा भारत के 5 राज्यों से मिलती है जिसकी लंबाई लगभग 4096 किमी है. यह राज्य पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम है.

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए–
1. उत्तरी सहयाद्रि तथा दक्षिणी सहयाद्रि की विभाजक रेखा 16 डिग्री उत्तरी अक्षांश हैं , जो महाराष्ट्र से गुजरती है.
2. उत्तरी सहयाद्रि का निर्माण मुख्यतः आर्कियन चट्टानों से हुआ है जबकि दक्षिणी सहयाद्रि के ऊपरी सतह पर लावा के निक्षेप है.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है / हैं ?
a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 और 2 दोनों
d. न तो 1 नही 2

Ans – d
• पश्चिमी घाट पर्वत का फैलाव ताप्ती नदी घाटी से नीलगिरी पहाड़ी तक है. पश्चिमी घाट पर्वत को सहयाद्रि के नाम से भी जाना जाता हैं. सहयाद्रि को दो भाग में बांटा जाता है- उत्तरी सहयाद्रि एवं दक्षिणी सहयाद्रि. दोनों की विभाजक रेखा 16 डिग्री उत्तरी अक्षांश है जो गोवा से गुजरती है. अतः कथन एक सही नहीं है.
• उत्तरी सहयाद्रि के ऊपरी सतह पर लावा के निक्षेप है जबकि दक्षिणी सहयाद्रि का निर्माण मुख्यतः आर्कियन चट्टान से हुआ है. अतः कथन दो सही नहीं है .

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए–
1. सामान्यत: प्रायद्वीप की ऊंचाई पूर्व से पश्चिम की तरफ कम होती चली जाती है.
2. पश्चिमी तटीय मैदान की तुलना में पूर्वी तटीय मैदान चौड़ा है.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है / हैं ?
a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 और 2 दोनों
d. न तो 1 न ही 2

Ans – b
• कथन एक सही नहीं है- सामान्य तौर पर प्रायद्वीप की ऊंचाई पश्चिम से पूर्व की ओर कम होती चली जाती है, जिसका प्रमाण यह की नदियों के बहाव की दिशा से भी मिलती है.
• कथन दो सही है- पश्चिमी तटीय मैदान की तुलना में पूर्वी तटीय मैदान चौड़ा है और उभरे हुए तट का उदाहरण है. पूर्व की ओर बहने वाली और बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियां यहां लंबे-चौड़े डेल्टा बनाती है. इसमें महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी का डेल्टा शामिल है. उभरा तट होने के कारण यहां पत्तन और पोताश्रय कम है .

5. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
पहाड़िया ———————-क्षेत्र
1. कार्डमम पहाड़िया ———–कोरोमंडल तट
2. मांडव पहाड़िया ————महाराष्ट्र
3. गढ़जात पहाड़िया ———–उड़ीसा
4. मिकिर पहाड़िया ———पूर्वोत्तर भारत

उपर्युक्त युग्मों में से कौन सा सही सुमेलित है ?
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 3 और 4
d. केवल 2 और 4
Ans – c
• कार्डमम पहाड़िया केरल के दक्षिण पूर्व तथा तमिलनाडु के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित है जबकि कोरोमंडल तट भारत की दक्षिण पूर्वी तट रेखा को दिया गया नाम है.
• मांडव पहाड़िया गुजरात राज्य में स्थित है न कि महाराष्ट्र राज्य में.
• गढ़जाट पहाड़िया उड़ीसा राज्य में स्थित है जहां गोंड जनजाति निवास करती है.
• मिकिर पहाड़िया पूर्वोत्तर भारत के असम प्रांत में है.

6. पालघाट निम्नलिखित में से किन के मध्य स्थित है ?
a. नीलगिरी और कार्डमम पहाड़िया
b. नीलगिरी और अन्नामलाई पहाड़ियां
c. अन्नामलाई और कार्डमम पहाड़िया
d. कार्डमम पहाड़ियां और पालिनी पहाड़ियां

Ans – b
पालघाट दर्रा नीलगिरी और अन्नामलाई श्रेणियों के मध्य स्थित है. यह केरल राज्य में है तथा दक्षिण भारत के दो प्रमुख शहर कोच्चि तथा चेन्नई को जोड़ता है. थाल घाट, भोर घाट, पालघाट तथा सेनकोटा दर्रा पश्चिमी घाट पर्वत के प्रमुख दर्रे है.

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1. सतपुड़ा एक ब्लॉक पर्वत है जिसके उत्तरी किनारे पर नर्मदा तथा दक्षिणी किनारे पर ताप्ती नदी की घाटी है.
2. महादेव पहाड़ी की सर्वोच्च शिखर धूपगढ़ है.
3. मैकाल पहाड़ी की सर्वोच्च चोटी अमरकंटक से नर्मदा, सोन और महानदी निकलती है.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है / हैं ?
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2
c. केवल 1 और 3
d. 1 , 2 और 3

Ans – a
• कथन एक सही है- प्रायद्वीपीय पठार की आंतरिक पहाड़ियों में सतपुड़ा पर्वतमाला प्रमुख है. यह सतपुड़ा, महादेव तथा मैकाल पर्वत श्रेणियों का समूह है. सतपुड़ा एक ब्लॉक पर्वत है जिसके उत्तरी किनारे पर नर्मदा तथा दक्षिणी किनारे पर ताप्ती नदी की घाटी है.
• कथन दो सही है – महादेव पहाड़ी की सर्वोच्च शिखर धूपगढ़ है.
• कथन 3 सही नहीं है- नर्मदा, सोन और महानदी मैकाल पहाड़ी से निकलती है, परंतु मैकाल पहाड़ी की सर्वोच्च चोटी अमरकंटक से सिर्फ नर्मदा और सोन नदियां निकलती है.

8. नदियों के अपवाह प्रतिरूप में ‘अभिकेंद्री प्रतिरूप’ किसे कहते हैं?
a. जब सभी दिशाओं से नदिया बहकर किसी झील या गर्त में विसर्जित होती है.
b. जब मुख्य नदियां एक दूसरे के समानांतर बहती हो तथा सहायक नदियां उनसे समकोण पर मिलती हो.
c. जब नदिया किसी पर्वत से निकलकर सभी दिशाओं में बहती है.
d. ऐसा अपवाह प्रतिरूप जो पेड़ की शाखाओं के अनुरूप हो.

Ans – a
• जब सभी दिशाओं से नदिया बहकर किसी झील या गर्त में विसर्जित होती है, तो ऐसे अपवाह प्रतिरूप को अभिकेंद्री प्रतिरूप कहते हैं.
• जब मुख्य नदियां एक दूसरे के समानांतर बहती है तथा सहायक नदियां उनसे समकोण पर मिलती हो, तो ऐसे प्रतिरूप को जालीनुमा अपवाह प्रतिरूप कहते हैं.
• जब नदिया किसी पर्वत से निकलकर सभी दिशाओं में बहती है तो उसे और अरीय प्रतिरूप कहा जाता है.

• ऐसा अपवाह प्रतिरूप जो पेड़ की शाखाओं के अनुरूप हो, उसे वृत्ताकार प्रतिरूप कहा जाता है. जैसे उत्तरी मैदान की नदियां.

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. देवप्रयाग अलकनंदा एवं भागीरथी नदी के संगम पर स्थित है.
2. रुद्रप्रयाग अलकनंदा एवं मंदाकिनी नदी के संगम पर स्थित है.
3. अलकनंदा नदी बद्रीनाथ से बहती है.
उपर्युक्त में से कौन सा / से कथन सही है / हैं ?
a. केवल 1 और 2
b. केवल 3
c. केवल 2 और 3
d. 1 , 2 और 3

Ans – d
• देवप्रयाग में भागीरथी अलकनंदा से मिलती है यहीं से दोनों की संयुक्त धारा का नाम गंगा हो जाता है. अतः कथन एक सही है.
• रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी अलकनंदा से मिलती है .अतः कथन दो सही है.
• अलकनंदा नदी चमोली, टिहरी और पौढ़ी गढ़वाल जिले से होकर बहती है. चमोली जिले की नगर पंचायत बद्रीनाथ अलकनंदा के तट पर अवस्थित है. अतः कथन 3 सही है.

10. निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए–
1. शिवनाथ
2. तेल
3. हेमावती
4. मांद
उपर्युक्त में से कौन सी महानदी की सहायक नदियां है ?
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2,3 और 4
c. केवल 1 , 2 और 3
d. 1,2,3 और 4

Ans – c
• महानदी, सिहावा छत्तीसगढ़ के निकट से निकलती है. यह नदी उड़ीसा में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है. शिवनाथ, हसदो, मांद , ईव , जोकिंग और तेल इसकी सहायक नदियां है.
• हेमावती कावेरी की सहायक नदी है जो इसके बाएं किनारे पर मिलती है.

11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. भारतपूझा केरल की सबसे लंबी नदी है जबकि पेरियार केरल की सबसे बड़ी नदी है.
2. काली नदी कर्नाटक के बेलगांव जिले से निकलती है तथा बंगाल की खाड़ी में गिरती है.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है / हैं ?
a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 और 2 दोनों
d. न तो 1 न ही 2

Ans – d
• भारतपूझा केरल की सबसे बड़ी नदी है इसे पोन्नानी के नाम से भी जाना जाता है. यह अन्नामलाई की पहाड़ियों से निकलती है तथा पोन्नानी नामक स्थान के पास अरब सागर में गिरती है. पेरियार केरल की दूसरी सबसे बड़ी नदी है. यह अन्नामलाई की पहाड़ियों से निकलती है तथा बेंबनाद झील के उत्तर में अरब सागर में गिरती है. यह केरल की सबसे लंबी नदी है. यहां बड़ी नदी का संबंध नदी में प्रवाहित जल के आयतन से है जबकि लंबी नदी करने का अर्थ नदी की भौगोलिक लंबाई से है. अतः कथन एक सही नहीं है.
• काली नदी कर्नाटक के जलगांव जिले से निकलती है तथा कारवार की खाड़ी अरब सागर में गिरती है. अतः कथन दो सही नहीं है.

12. माही नदी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
a. यह बहकर खंभात की खाड़ी में जा मिलती है.
b. यह बहकर कच्छ की खाड़ी में जा मिलती है.
c. यह पाकिस्तान में से बहते हुए सिंधु की एक सहायक नदी में विलीन हो जाती है.
d. यह कच्छ की रण की दलदल भूमि में लुप्त हो जाती है.

Ans – a
माही नदी विंध्यांचल पर्वत के पश्चिमी भाग में मेहद झील से निकलती है. यह नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से बहती हुई खंभात की खाड़ी में गिरती है.

13. नदी द्वीप, ‘माजुली’ को निम्नलिखित नदियों में से किससे संबंधित किया जाता है ?
a. दिबांग
b. लोहित
c. ब्रह्मपुत्र
d. तीस्ता

Ans – c
असम से होकर बहने वाली, ब्रह्मपुत्र नदी गुंफित जलमार्ग का विकास करती है. नदी धारा और रेतीले बलुई ढेर निरंतर स्थानांतरित होते रहते हैं और नदी द्वीप का निर्माण करते हैं जिनमें सबसे महत्वपूर्ण माजुली है.

14. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए–
सहायक नदी —————– मुख्य नदी
1. चंबल ———————— नर्मदा
2. मालप्रभा ———————- गोदावरी
3. मानस ———————–ब्रह्मपुत्र
उपर्युक्त युग्मों में से कौन सा / से सही है / हैं ?
a. केवल 1 और 2
b. केवल 3
c. केवल 2 और 3
d. 1,2 और 3

Ans – b
चम्बल , यमुना की सहायक नदी है. यमुना की अन्य सहायक नदियां सिंध , बेतवा ,केन ,टोंस ,हिंडन आदि प्रमुख है .
तुंगभद्रा, भीमा, कोयना , वर्ना, पंचगंगा, घाटप्रभा, मालप्रभा, दूध गंगा, मूसी आदि कृष्णा की सहायक नदियां है.
मानस ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है. ब्रह्मपुत्र की अन्य सहायक नदी सुबनसिरी, कामेंग , संकोष, दिहांग, दिबांग आदि है.

15. निम्नलिखित नदी डेल्टाओ में से किसमें / किन में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं ?
1. महानदी
2. कृष्णा
3. गोदावरी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
a. केवल 1
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. 1 , 2 और 3

Ans – d
भारत में मैंग्रोव वन विशाल क्षेत्र में फैले हुए हैं, जो विश्व के कुल मैंग्रोव वनों का 7% है. यह वन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल के सुंदरवन में अत्यधिक विकसित है. अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र महानदी ,कृष्णा और गोदावरी नदी के डेल्टाई भाग है.

COMMENTS (No Comments)

LEAVE A COMMENT

Search

Verified by ExactMetrics